खतरे के निशान के पास पहुंची सरयू नदी

बस्ती तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:10 AM (IST)
खतरे के निशान के पास पहुंची सरयू नदी
खतरे के निशान के पास पहुंची सरयू नदी

बस्ती: तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी की तलहटी पर बसे तीन टोलों की तरफ नदी का पानी बढ़ रहा है। यही स्थिति रही तो तलहटी के किनारे बसे ग्रामीणों को बाढ़ जैसी दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी।

नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरिया-चांदपुर, चांदपुर-गौरा, गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बारिश के चलते कटरियां-चांदपुर तटबंध पर बडे़-बड़े रेनकट हो गए हैं। समय से भरा नहीं गया तो राहत बचाव कार्य में समस्या आ सकती है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से महज एक सेमी नीचे 92.72 मीटर पर बह रही है। सुविखाबाबू, आंशिक टेड़वा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती की तरफ भी नदी का पानी बढ़ रहा है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बारिश के बाद तटबंध पर बने रेन कट भरवा दिए जाएंगे। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है, कहीं कोई खतरे जैसी बात नहीं है। एहतियात के तौर पर लगातार तटबंधों की निगरानी कराई जा रही है।

--

आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति

दुबौलिया थाना क्षेत्र में बारिश के चलते तटबंध और रामजानकी मार्ग के बीच स्थित आधा दर्जन गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। संपर्क मार्गों पर जलभराव के चलते आवागमन ठप हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया पहुंचने के लिए लोगों को घुटने भर पानी में होकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं कटरिया, बंजरियासूवी,आराजी डूही धरमूपुर मुस्ताहकम, शुकुलपुरा, तिवारीपुर, बैरागल सहित कई अन्य ग्राम पंचायतों में जलभराव से घरों में भी पानी घुस गया है। यही स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया के आसपास की भी है।

chat bot
आपका साथी