यातायात नियमों का पालन कर रोक सकते हैं सड़क हादसे

यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने टीएसआइ कामेश्वर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनसहयोग से यातायात प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही यातायात सहायता व चालान शमन शुल्क केंद्र का निर्माण करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM (IST)
यातायात नियमों का पालन कर रोक सकते हैं सड़क हादसे
यातायात नियमों का पालन कर रोक सकते हैं सड़क हादसे

बस्ती: जनसहयोग से बड़ेवन ओवरब्रिज के नीचे तैयार यातायात सहायता व चालान शमन शुल्क केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद यातायात प्रशिक्षण केंद्र के बाहर बने यातायात पार्क में सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा व सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के साथ पौधारोपण किया।

एसपी ने कहा कि बस्ती में पहले यातायात पुलिस के पास संसाधनों की कमी थी। महज एक टीएसआइ थे, ऐसे में यातायात प्रबंधन में दिक्कतें आती थी। अब बस्ती में एक निरीक्षक के साथ तीन यातायात उप निरीक्षक और पर्याप्त संख्या में यातायात सिपाही मिल गए हैं। अब यातायात की व्यवस्था बेहतर बनाना होगा। कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने टीएसआइ कामेश्वर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनसहयोग से यातायात प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही यातायात सहायता व चालान शमन शुल्क केंद्र का निर्माण करवाया है। सीओ हर्रैया ने कहा कि यातायात व्यवस्था तभी सुधरेगी, जब हर कोई यातायात नियमों का पालन करेगा। सीओ रुधाौली ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी हादसों का कारण बनती है। इसके पूर्व यातायात निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कामेश्वर सिंह, विनोद कुमार यादव, विनय सिंह ने सभी का स्वागत किया। एआरटीओ प्रशासन अरुण प्रकाश चौबे, पत्रकार जयंत मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेंद्र पटेल, महिला थाने की थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय, एंटी रोमियो टीम प्रभारी निधि यादव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुबास चंद्र शुक्ल, राजन गुप्ता, बृजेश सिंह मुन्ना, रमेश सिंह, रामविनय पांडेय, सत्यपाल सिंह टीटू, गिरधारी साहू, चुनमुनलाल, प्रभुजीत सिंह, एचबीएल एसोसिएशन के नितेश श्रीवास्तव, प्रमेाद यादव, अनिल श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, विनय शुक्ला,अरविद सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी