प्रधान ने गड़हा गौतम को माडल गांव बनाने का लिया संकल्प

कोरोना से मुक्ति के लिए कसौधन महासभा की ओर से आर्य समाज मंदिर गांधीनगर में यज्ञ हवन किया गया। हवन में आहुतियां देकर कोरोना के समूल नाश की प्रार्थना की गई। कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर कसौधन ने कहा यज्ञ की आहुतियों से वातावरण प्रदूषण मुक्त होता।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:09 PM (IST)
प्रधान ने गड़हा गौतम को माडल गांव बनाने का लिया संकल्प
प्रधान ने गड़हा गौतम को माडल गांव बनाने का लिया संकल्प

बस्ती: एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कराकर जिलाधिकारी से सम्मानित होने के बाद चर्चा में आए कप्तानगंज विकासखंड के गड़हा गौतम गांव के युवा प्रधान अनूप सिंह ने शनिवार को ग्रामवासियों के सामने गांव को माडल गांव बनाने का संकल्प लिया।

गांव के माडल प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने कहा कि यदि किसी कार्य को करने का जुनून हो तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती हैं। यहां के ग्राम प्रधान एक नई कार्य संस्कृति विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं,जो सराहनीय है। सभी ग्राम प्रधानों को इस तरह का संकल्प लेकर गांव के समुचित विकास का प्रयास करना चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि गांव को शहर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा देना ही प्रधान का दायित्व होना चाहिए। उन्हें इसके लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। नवनियुक्त ग्राम प्रधान अनूप सिंह व ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि हमारा संयुक्त प्रयास होगा कि यह गांव अपने आप में माडल बने। इससे पूर्व गांव वासियों ने ग्राम प्रधान व समस्त नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य समरजीत सिंह, चंद्रशेखर, दीपचंद्र यादव, विश्वजीत सिंह, अरुण सिंह, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्रदेव सिंह, राजकुमार सिंह, विवेक सिंह, विक्रांत सिंह, धर्मवीर सिंह, आशुतोष सिंह, विनोद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

कोरोना के समूल नाश के लिए गांधी नगर में हवन-यज्ञ

कोरोना से मुक्ति के लिए कसौधन महासभा की ओर से आर्य समाज मंदिर गांधीनगर में यज्ञ हवन किया गया। हवन में आहुतियां देकर कोरोना के समूल नाश की प्रार्थना की गई। कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष बृजकिशोर कसौधन ने कहा यज्ञ की आहुतियों से वातावरण प्रदूषण मुक्त होता। कसौधन समाज के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि वैश्विक महामारी ने धन जन को भारी नुकसान पहुंचाया है। मानवता कमजोर हुई है। ऐसे में समाज को एक बार से ताकत देने की जरूरत है। राजेंद्र कसौधन, सुनील कसौधन, बजरंग लाल कसौधन, हिमांशु कसौधन, मनोज कसौधन, नीरज कसौधन, अर्जित कसौधन, आदित्य कसौधन, आकाश कसौधन, संदेश कसौधन, विजय कसौधान, शुभम कसौधन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी