रिहायशी छप्पर जला, चार बकरियों की मौत

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव की घटना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM (IST)
रिहायशी छप्पर जला, चार बकरियों की मौत
रिहायशी छप्पर जला, चार बकरियों की मौत

जागरण संवाददाता, दुबौला, बस्ती : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदी गांव में एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। हादसे में अन्य जरूरी सामान भी जलकर राख हो गए। गनीमत रहा कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

गांव निवासी मो. मुस्तफा पुत्र स्व. मुस्तकीम सोमवार की रात खाना खाकर सो गए। आधी रात को अचानक उनके रिहायशी छप्पर में आग लग गई। छप्पर के अंदर बंधी चार बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने गुहार लगाया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ कर पाते छप्पर धू-धूकर जलने लगा। आग में जलने से चारों बकरियों की मौत हो गई। राशन, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, 10 हजार रुपये नकदी आदि जल कर राख हो गया। राजस्वकर्मी ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। आग लगने से छप्पर जला, भैंस झुलसी

जासं,परशुरामपुर, बस्ती : सोमवार की देररात 12 बजे के करीब परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव में रामसुंदर जायसवाल के रिहायशी छप्पर में आग लगने से उसमें रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। खूंटे से बंधी भैंस भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मच्छर से बचाव के लिए धूनी जलायी गई थी। पछुआ हवा के चलते उससे निकली चिगारी छप्पर पर पहुंच गई, जिसके चलते आग लग गई। हादसे के समय सभी सो रहे थे, भैंस के चिल्लाने से लोगों की नींद टूटी, मगर तब तक देर हो चुकी थी। कुएं में गिरने से बालक की मौत जागरण संवाददाता रुधौली, बस्ती: वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के चमरहिया गांव के सिवान में स्थित कुएं में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। काफी देर बाद जानकारी होने पर बालक को कुएं से बाहर निकाला गया। स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक का शव लेकर स्वजन घर वापस आ गए। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कोई कार्रवाई न करने का शपथ-पत्र देकर बक्सई घाट पर बच्चे के शव को दफना दिया।

थाना क्षेत्र के केशवारा ग्राम पंचायत के पुरवा चमरहिया के सिवान में स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ बच्चे अम्हार बीन रहे थे। नौ वर्षीय शिवम चौधरी पुत्र राम नरायन चौधरी पेड़ के बगल स्थित कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरता देख अन्य बच्चे अपने घर भाग गए। कुछ समय बीतने के बाद बच्चों ने बताया कि शिवम कुएं में गिर गया हैं। लोग भागकर कुएं के पास पहुंचें और उसे बाहर निकाला, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी