पुण्यतिथि पर याद किए गए कारगिल शहीद दयाशंकर

शुक्रवार को दोपहर एक बजे भानपुर समेत दसिया व बघौड़ी (सलतौवा) विद्युत उप केंद्रों से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बरसात थमने के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया। रात में 10 बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर काम बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह से ही फाल्ट ढूंढ़ा जा रहा है लेकिन शनिवार को शाम चार बजे तक भानपुर की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बघौड़ी उप केंद्र तक का फाल्ट दूर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM (IST)
पुण्यतिथि पर याद किए गए कारगिल शहीद दयाशंकर
पुण्यतिथि पर याद किए गए कारगिल शहीद दयाशंकर

बस्ती: कारगिल शहीद दयाशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके पैतृक गांव पिपरा गोसाई में बने स्मृति स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जांबाज जवान की वीरगाथा की चर्चा करते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया।

विधायक कप्तानगंज सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने स्मृति स्थल पर बनी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि जिलेबीगंज बने स्मृति द्वार से स्थल तक के जर्जर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। इस मार्ग पर छह माह से गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। वरिष्ठ भाजपा नेता इं वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भी शहीद शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना सर्वोच्च बलिदान है। पूरा देश उनका ऋणी है। 31 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान दयाशंकर शुक्ल शहीद हुए थे। सीमा जागरण मंच गोरक्षप्रांत के मंत्री दिव्य प्रकाश पांडेय ध्रुव नारायण शुक्ल,निर्मला देवी,गोलू शुक्ल,बब्बू शुक्ल, हरदी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिकू, श्याम लाल यादव, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

24 घंटे में नहीं ढूंढ़ पाए फाल्ट, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

विद्युत उप केंद्र भानपुर से जुड़े सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप है। गिदही से भानपुर आने वाली 33 हजार इन कमिग लाइन में फाल्ट शनिवार को भी नहीं खोजा जा सका।

शुक्रवार को दोपहर एक बजे भानपुर समेत दसिया व बघौड़ी (सलतौवा) विद्युत उप केंद्रों से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बरसात थमने के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया। रात में 10 बजे तक आपूर्ति बहाल न होने पर काम बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह से ही फाल्ट ढूंढ़ा जा रहा है, लेकिन शनिवार को शाम चार बजे तक भानपुर की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बघौड़ी उप केंद्र तक का फाल्ट दूर कर दिया गया है।

विद्युत आपूर्ति के अभाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के काम काज पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बिजली न रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में रतजगा करना पड़ा। भानपुर, सोनहा, पड़री, पचमोहनी, महनुआ, भिरिया, द्वारिकाचक, बड़ोखर, असनहरा, नरखोरिया, अमरौली शुमाली, कोठिला, कोठिली, बरगदवा, मधवापुर, तेलियाडीह, करीमनगर, जहलीपुर, डुमरी, बस्थनवा, पिटाउट, खैरा, बन्तिकरा, कोपा, बैदौला, जांता आदि गांवों की आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। रविन्द्र चौधरी, सुभाष चौधरी, वीरेंद्र यादव, करुणेश पांडेय, संजय कुमार, दुखराम मौर्य, अपूर्व सिंह का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होते ही आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। उप खण्ड अधिकारी रुधौली मनोज कुमार ने बताया कि कर्मचारी फाल्ट खोजने में लगे हैं। शाम तक आपूर्ति बहाल किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी