कार्यशाला में प्रश्न पत्र बनाने के बताए गए तरीके

मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा परिषद के सचिव दिनेश सिंह प्रदेश निरीक्षक गोरक्ष प्रांत कमलेश कुमार सिंह प्रदेश निरीक्षक भाशिस काशी प्रांत रामजी सिंह सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चरणों मे पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:24 PM (IST)
कार्यशाला में प्रश्न पत्र बनाने के बताए गए तरीके
कार्यशाला में प्रश्न पत्र बनाने के बताए गए तरीके

बस्ती : सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में क्षेत्रीय प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला में प्रश्न पत्र का निर्माण करने के तौर-तरीके बताए गए। विद्या भारती द्वारा संचालित पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में एक साथ, एक समय सारणी के साथ समय-समय पर परीक्षाएं आयोजित होंगी।

मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा परिषद के सचिव दिनेश सिंह, प्रदेश निरीक्षक गोरक्ष प्रांत कमलेश कुमार सिंह, प्रदेश निरीक्षक भाशिस काशी प्रांत रामजी सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चरणों मे पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताया। साथ ही क्षेत्रीय प्रश्नपत्र निर्माण कार्यशाला में सभी को प्रश्न पत्रों को छात्रों के मानसिक ज्ञान और क्षमता के अनुरूप ही बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रश्न पत्र का निर्माण करें,जिससे बालक सभी प्रश्नों के उत्तर सरलता पूर्वक हल कर सकें। प्रतियोगी परीक्षाओं में बहु विकल्पीय प्रश्न आ गए हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश निरीक्षक गोरक्ष प्रांत कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रश्न पत्र की रूपरेखा कैसे हो,उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय के आचार्य विनोद सिंह लोगों का परिचय कराया। प्रदेश निरीक्षक काशी प्रांत से राजबिहारी, गोरखपुर से प्रेमशरण, उमा सिंह बलिया से, प्रियंका सिंह, प्रांतीय परीक्षा विभाग अमित कुमार विश्वकर्मा, प्रांतीय कार्यालय प्रमुख कृष्ण कुमार पांडेय की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। संचालन वरिष्ठ आचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने किया।

बस्ती की बेटी यूपी महिला क्रिकेट टीम में चयनित

सपने को पूरा करने का जुनून हो और परिवार का साथ मिले तो बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। जिले के अटवा की रहने वाली तनु सिंह ने इसे बखूबी साबित किया है। तनु का चयन गुजरात प्रांत के राजकोट में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रदेश महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

18 वर्षीय तनु टीम की ओर से आफ ब्रेक बालर के अलावा आलराउंडर के रूप में खेलेंगी। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले तनु के पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि युवावस्था में उन्हें भी क्रिकेटर बनने का शौक था, लेकिन इसमें असफल रहे पर बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही तनु की रुझान क्रिकेट की ओर देखा तो प्रतिष्ठित यूनिटी एकेडमी लखनऊ में दाखिला करा दिया। तनु प्रतिदिन सुबह-शाम चार-चार घंटे अभ्यास करती हैं।

तनु का 13 वर्षीय भाई युवराज प्रताप सिंह भी अंडर 16 के ट्रायल में चयनित हो चुका है। क्रिकेट को कैरियर बनाने में लगे युवराज भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के लिए प्रयासरत हैं। तनु की मां रितु सिंह ने कहा कि बिटिया ने प्रदेश टीम में शामिल होकर गांव का नाम रोशन कर दिया है। वे कहती हैं कि पापा का सपना था कि मैं आगे चलकर कामयाब क्रिकेटर बनूं। अभी प्रदेश टीम में चयन हुआ है, लेकिन लक्ष्य तो नेशनल टीम में चयनित होकर अपने देश की खातिर खेलना है।

chat bot
आपका साथी