महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ

रामायण पाठ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:49 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ

जागरण संवाददाता गायघाट,बस्ती: कुदरहा ब्लाक के पांऊ व गायघाट में राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। आचार्य शुभम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना कर लोगों को सत्य एवं कर्तव्य परायणता पर चलने का मार्ग दिखाया है।

भगवान श्रीराम की गाथा को देश दुनिया में पहुंचाने का श्रेय महर्षि वाल्मीकि को जाता है। पांऊ ग्राम प्रधान अभिषेक पांडे ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार इस साल 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन दिवस मनाने का अवसर आया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद उर्फ लाला,पुजारी रविद्र नाथ,नागा बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी