रामनगर के निवर्तमान प्रमुख राम नरेश चौधरी का निधन

कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं गांव निवासी 55 वर्षीय रामउग्रह रामजानकी मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:45 PM (IST)
रामनगर के निवर्तमान प्रमुख राम नरेश चौधरी का निधन
रामनगर के निवर्तमान प्रमुख राम नरेश चौधरी का निधन

बस्ती: रामनगर ब्लाक के लगातार तीन बार प्रमुख रहे राम नरेश चौधरी का बुधवार की रात एक बजे निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे और बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

चौधरी वर्ष 2005 में पहली बार रामनगर के प्रमुख बने, तब से लगातार वह प्रमुख पद की कुर्सी पर आसीन रहे। सोनहा थाना क्षेत्र के नौवागांव निवासी रामनरेश अपने मृदु व्यवहार के चलते पूरे क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके निधन पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल, खंड विकास अधिकारी मंजू त्रिवेदी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष पटेल, अर्जुन चौधरी, सुशील चौधरी, सुनील दुबे, शैलजा पाल, विमल पांडेय, पिटू रौनियार, राजकुमार पांडेय, दरोगा पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया है।

डीसीएम की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं गांव निवासी 55 वर्षीय रामउग्रह रामजानकी मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पांऊ गांव के रामउग्रह गुरुवार को दोपहर 12 बजे खेत में आंधी पानी से फसल की हुई क्षति देखकर साइकिल से घर लौट रहे थे। वह पांऊ में राम जानकी मार्ग को पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार सीडीएम की चपेट में आ गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

रामउग्रह ओझा ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी, भाई राम पलट, पुत्र राम मणि, राजमणि, श्याम मणि सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी