राजनारायण अध्यक्ष व रामलक्ष्य महामंत्री निर्वाचित
राजनारायण अध्यक्ष व रामलक्ष्य महामंत्री निर्वाचित
मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि की देखरेख में पदाधिकारी चयनित हुए।
Publish Date:Thu, 29 Oct 2020 11:19 PM (IST) Author: Jagran
जासं,गौरा,बस्ती : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक गुरुवार को वायरलेस चौराहे पर हुई। इसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से जगदंबा प्रसाद कसौधन मुख्य संरक्षक, राधेश्याम गुप्ता संरक्षक, राज नारायण यादव अध्यक्ष और राम लक्ष्य वर्मा को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इरशाद अहमद कोषाध्यक्ष,डा.महेश गुप्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राधेश्याम कसौधन मीडिया प्रभारी, विजय पाल उर्फ वीरे, बाबूलाल, जगदीश प्रसाद तिवारी, रवि प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, लियाकत अली खान, विनय कसौधन, शिवम सोनी, संदीप मणि, सुनील कसौधन को मंत्री बनाया गया। ध्रुव कसौधन, डिकल मद्धेशिया, राम कुमार गुप्ता, मोहित अग्रहरि मौजूद रहे।