राजकिशोर के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से बदला चुनावी परि²श्य

पहले यह सीट जनअधिकार पार्टी के खाते में थी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 11:04 PM (IST)
राजकिशोर के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से बदला चुनावी परि²श्य
राजकिशोर के कांग्रेस प्रत्याशी बनने से बदला चुनावी परि²श्य

बस्ती: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के बस्ती से कांग्रेस प्रत्याशी बनने से चुनावी परिदृश्य बदल गया है। भाजपा ने सांसद हरीश द्विवेदी पर दोबारा दांव लगाया है। जबकि बसपा के लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी का सपा-बसपा गठबंधन से प्रत्याशी होना तय माना जा रहा है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

शुक्रवार को राजकिशोर कांग्रेस में शामिल हुए। शनिवार को कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस ने पहले यह सीट जनअधिकार पार्टी को दी थी। बाबू सिंह कुशवाहा ने चंद्रशेखर सिंह को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया था। पार्टी के इस फैसले से कांग्रेसी नाराज थे।

राजकिशोर के दल छोड़ने की चर्चा तभी शुरू हो गई थी जब सपा से गठबंधन के बाद यह सीट बसपा के खाते में चली गई थी। अगले ही दिन पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी को बसपा ने लोकसभा का प्रभारी घोषित कर दिया। राजकिशोर सिंह हर्रैया विधान सभा से तीन बार विधायक और प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं।

----

15 को दिखाएंगे दम

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह कांग्रेस में शामिल होने के बाद 15 अप्रैल को पहली बार बस्ती आएंगे। उनके प्रतिनिधि खादिम हुसैन के अनुसार इस दिन वह रोड शो करेंगे।

chat bot
आपका साथी