रघुवीर पाल अध्यक्ष और गब्बूलाल बने महामंत्री

बनकटी नगर पंचायत में सफाईकर्मियों का संगठन बन गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:28 PM (IST)
रघुवीर पाल अध्यक्ष और गब्बूलाल बने महामंत्री
रघुवीर पाल अध्यक्ष और गब्बूलाल बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, बनकटी, बस्ती : नगर पंचायत बनकटी के सफाई कर्मचारियों ने हक की लड़ाई के लिए रविवार को ब्लाक सभागार में बैठकर संगठन खड़ा कर लिया। सांगठनिक चुनाव में रघुवर को अध्यक्ष और गब्बूलाल को महामंत्री चुना गया है।

मुख्य अतिथि नगर विकास कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ल ने कहा कि कर्मचारियों को संविदा एवं आउटसोर्सिंग द्वारा नियुक्त कर शोषण किया जा रहा है। ऐसी दशा में संगठन का होना अति आवश्यक है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। उनके शोषण पर संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान नगर पंचायत सफाई कर्मचारी संघ बनकटी का गठन किया गया। जिसमें रघुवीर पाल अध्यक्ष, गब्बूलाल महामंत्री, रामकिशुन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अजय कुमार कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नये अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संचालन पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष मो. कलीम नें किया। मो. हुसैन, शिराज अहमद, रामसहाय यादव, मुकेश राज, मोहम्मद सफीक, राजन, रामवीर गौड़, सरयू रामदास, जोखन, ओमप्रकाश, धर्मराज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी