संकट में मिलाएं डायल 112,दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस

अक्टूबर में 10.03 मिनट तो नवंबर में 9.48 मिनट रहा रिस्पांस टाइम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 11:59 PM (IST)
संकट में मिलाएं डायल 112,दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस
संकट में मिलाएं डायल 112,दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस

बस्ती: डायल 112 लोगों के लिए मददगार बन गई है। घटना की सूचना के 13 मिनट बाद डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने की समय सीधा निर्धारित है, मगर बस्ती जिले में डायल 112 का रिस्पासं टाइम 9.48 मिनट है।

पुलिस की डायल 112 सेवा का जिले में बढि़या रिस्पांस मिल रहा है। घटना दुर्घटना में यह समय से पहुंच रही है। ऐसे में कई बार घटनाओं को रोकने में मदद भी मिल जा रही है। जिले में डायल 112 की कुल 48 पीआरवी है जिनमें तीन रिजर्व है। शहरी क्षेत्र में सात तो देहात क्षेत्र में 38 पीआरवी है। अक्टूबर में पीआरवी का रिस्पांस शहरी क्षेत्र में 9.1 मिनट तो देहात क्षेत्र में 10.56 मिनट है। कुल मिलाकर अक्टूबर माह में पीआरवी का औसत रिस्पांस 10.03 मिनट रहा। वहीं नवंबर माह में रिस्पांस टाइम में काफी सुधार हुआ। यह शहरी क्षेत्र में 7.41 मिनट पहुंच गया जबकि देहात क्षेत्र में इसका रिस्पांस टाइम 10.17 मिनट रहा। नवंबर माह में संपूर्ण जनपद में पीआरवी का औसत रिस्पांस 9.48 मिनट रहा।

...........

कार्मिकों की कमी, फिर भी सेवा बेहतर

डायल 112 पीआरवी की 48 टीमों के लिए कुल एक निरीक्षक, 169 चालक और 274 मुख्य आरक्षी, आरक्षी की जरूरत है। इसके सापेक्ष जिले में 152 चालक और 270 मुख्य आरक्षी, आरक्षी की तैनाती है। इस प्रकार 17 चालक और चार मुख्य आरक्षी, आरक्षी की कमी है। इसके बावजूद भी डायल 112 पीआरवी की सेवा बेहतर है।

..........

डायल 112 पीआरवी का रिस्पांस टाइम बेहतर होता जा रहा है। किसी भी घटना, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद समय से पहुंचने के कारण जिले में कई लोगों की जान भी बचाई जा चुकी है।

पंकज, एएसपी बस्ती।

chat bot
आपका साथी