प्रगतिशील किसान राममूर्ति व अहमद अली को मिला राष्ट्रीय सम्मान

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में लिए थे हिस्सा जिले के दोनों किसान देश के 35 नवोन्मेषी किसानों में किए गए थे शामिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:27 PM (IST)
प्रगतिशील किसान राममूर्ति व अहमद अली को मिला राष्ट्रीय सम्मान
प्रगतिशील किसान राममूर्ति व अहमद अली को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जागरण संवाददाता, बस्ती : जनपद के दो प्रगतिशील किसानों ने कृषि क्षेत्र में अलग-अलग उत्कृष्ट कार्य किया है। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिले के दोनों किसान देश के 35 नवोन्मेषी किसानों में शामिल किए गए थे।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला कार्यक्रम में बस्ती सदर के प्रगतिशील किसान राममूर्ति मिश्र व दुबौलिया ब्लाक के धर्मूपुर के अहमद अली ने प्रतिभाग किए थे। राष्ट्रीय स्तर के मंच पर जिले में किए गए अभिनव प्रयोग को वहां बताया। वहां केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उन्हें नवोन्मेषी कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया। अहमद अली व राममूर्ति मिश्र गुणवत्तायुक्त सब्जी नर्सरी उत्पादन, जैविक कम्पोस्ट खाद उत्पादन व मत्स्य पालन के क्षेत्र में उद्यम स्थापित करते हुए बेरोजगार नवयुवकों को कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता स्थापित करने व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कार्य पर दोनों किसानों का चयन किया गया था। राममूर्ति मिश्र ने बताया कि लगातार जैव पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। रासायनिक खाद का प्रयोग खेत में नहीं करते हैं। डा. वीके वर्मा को राष्ट्रीय सृजन सम्मान

जागरण संवाददाता,बस्ती : शब्द सुमन साहित्यिक संस्था की ओर से साहित्य के क्षेत्र में कोरोना संकट काल के दौरान चिकित्सकीय सेवाओं के बीच कोरोना पर केंद्रित प्रतिदिन रचना करने वाले डा. वीके वर्मा को उनके योगदान के लिये राष्ट्रीय सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने कहा कि डा. वर्मा ने ऐसे संकटकाल में कोरोना पर केंद्रित रचनाओं का लेखन किया जब देश, प्रदेश का बड़ा हिस्सा भय से ग्रस्त था।

वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने भी संबोधित किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, बाबूराम वर्मा, हरीश दरवेश, आशुतोष नारायण मिश्र, जय प्रकाश गोस्वामी, राजेश पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी