प्रधानमंत्री मोदी का मनाया गया जन्मदिन, मरीजों में बांटे गए फल

जागरण टीमबस्ती भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्म दिन मनाया ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:07 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी का मनाया गया जन्मदिन, मरीजों में बांटे गए फल
प्रधानमंत्री मोदी का मनाया गया जन्मदिन, मरीजों में बांटे गए फल

जागरण टीम,बस्ती: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान कहीं जरूरतमंदों में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तो कहीं अस्पतालों में जाकर मरीजों में फल वितरित किया गया।

रुधौली कार्यालय के अनुसार विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली में मरीजों में फल वितरित किया। साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाए। इसके बाद विधायक ने जन सहयोग कार्यालय रूधौली में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना करते हुए विधायक ने जरूरतमंदों में अंगवस्त्र भेंट किया।

बाढ से प्रभावित इलाकों अमरौली शुमाली, शिवाघाट, चौरा में पात्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। विजय उर्फ राजू पांडेय, मनोज सिंह, जयेश प्रताप जायसवाल, महेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, रवि जायसवाल, उमेश यादव, विक्की गुप्ता मौजूद रहे। भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। कहा केंद्र सरकार गरीबों मजलूमो का विशेष ध्यान रख रही है। इसके बाद मलिन बस्ती में गरीब बच्चों को पेंसिल,कापी व मिठाई वितरित किया। विकास तुली,अरुण श्रीवास्तव ,राजू अग्रहरि,प्रिस पांडे, राकेश पांडेय मौजूद रहे।

जब किसान और जवान खुशहाल होगा, तभी देश का विकास होगा। किसान और जवान हित सर्वोच्च है। वन रैंक वन पेंशन योजना के तहत समान रैंक पर समान पेंशन सुनिश्चित किया गया है। यह बातें क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसान मोर्चा द्वारा आयोजित जय जवान जय किसान सम्मान दिवस में कहीं। उन्होंने 71 जवानों और किसानों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सरकार किसानों की दुगुनी आय करने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया है। राम शंकर चौबे, लेफ्टिनेंट चंद्रशेखर शुक्ला, भवानी प्रसाद, गिरीश कुमार यादव, आद्या प्रसाद उपाध्याय, पंकज सिंह, एसी उपाध्याय, वीरेंद्र पाल, जय सिंह, आर एन त्रिपाठी, अब्दुल खालिद अंसारी, दिवाकर कुमार, राजेश प्रसाद धर द्विवेदी एवं किसान परमेश्वर धर द्विवेदी सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हे, अमृत कुमार वर्मा,दिलीप पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, राजन ठाकुर, उमाकांत शुक्ला मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप बना लिया है। मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, सर्वदेव दुबे, सुनील पांडेय, विमल पांडेय, सौरभ वर्मा, मनोज तिवारी, बब्बू तिवारी, लालजी तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, राहुल निषाद, राम बुझारत चौधरी ,बाबा मधुबन दास मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों में फल वितरण किया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नगर पंचायत कार्यालय पर स्वच्छता प्रहरियों को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मनिराम एवं मनोनीत सभासद वीरेंद्र बहादुर पाल द्वारा अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि व मनोनीत सभासद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनकटी डा. धर्मेंद्र कुमार चौधरी, मनोनीत सभासद रमेश अग्रहरि, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल, अंकित पांडेय, शशि प्रकाश गौड़, मुकेश राज, गब्बू लाल यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी