महिला अस्पताल गेट से हटेगा अतिक्रमण, चेतावनी

अतिक्रमण की चपेट में आए महिला अस्पताल गेट से कब्जा हटेगा। प्रशासन ने इस पर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर शिव प्रताप शुक्ल मय टीम महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पटरी पर कब्जा जमाकर दुकान कर रहे लोगों को हिदायत दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jul 2019 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jul 2019 10:44 PM (IST)
महिला अस्पताल गेट से हटेगा अतिक्रमण, चेतावनी
महिला अस्पताल गेट से हटेगा अतिक्रमण, चेतावनी

बस्ती : अतिक्रमण की चपेट में आए महिला अस्पताल गेट से कब्जा हटेगा। प्रशासन ने इस पर सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर शिव प्रताप शुक्ल मय टीम महिला अस्पताल पहुंचे। यहां पटरी पर कब्जा जमाकर दुकान कर रहे लोगों को हिदायत दी।

महिला अस्पताल गेट पर अनाधिकृत तरीके से 22 दुकानें संचालित हो रही हैं। सर्वाधिक समस्या गेट के मुख्य द्वार पर है, जहां अतिक्रमण के चलते मरीजों व तीमारदारों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसको लेकर कई बार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं। जिलाधिकारी डा. राजशेखर के निरीक्षण के बाद नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम सक्रिय हुई। एसडीएम सदर ने कहा यदि शुक्रवार तक लोगों ने खुद दुकानें नहीं हटा लीं तो प्रशासन हटवा देगा। उसका चार्ज भी वसूल किया जाएगा। संबंधित पर मुकदम भी दर्ज कराया जाएगा। चेतावनी दे कर टीम आगे बढ़ गई। पुलिस और प्रशासन तथा नगर पालिका की टीम देखकर वहां खलबली मच गई। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी, चौकी इंचार्ज गांधीनगर दुर्गेश कुमार पांडेय, नगर पालिका के अवर अभियंता अशोक सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी