पुलिस ने मंत्री का पुतला फूंकने से रोका

बस्ती: लगातार 60 दिन से कार्य बहिष्कार करके परियोजना कार्यालयों पर धरना प्रर्दशन कर रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Dec 2017 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 19 Dec 2017 11:10 PM (IST)
पुलिस ने मंत्री का पुतला फूंकने से रोका
पुलिस ने मंत्री का पुतला फूंकने से रोका

बस्ती: लगातार 60 दिन से कार्य बहिष्कार करके परियोजना कार्यालयों पर धरना प्रर्दशन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाल विकास पुष्टाहार मंत्री का पुतला फूंकने से रोक दिया। परियोजना कार्यालयों पर पुतला को लेकर छीना झपटी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने कहा कि सभी परियोजना कार्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने प्रभारी मंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार का पुतला दहन किया। सभी परियोजनाओं पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहे। आरोप लगाया कि पुलिस के दबाव में एक कार्यकर्ता बेहोश हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करना पडा। कहा कि बुधवार को परियोजना के निकट के पुलिस थाने/पुलिस चौकियों पर गिरफ्तारी दी जाएगी। 21 दिसम्बर को जिले भर में कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मी जिलाधिकारी कार्यालय पर सामूहिक गिरफ्तारी देंगी। पुतला दहन का नेतृत्व करने वालो में गौर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशा ¨सह, पूनम ¨सह,रीता ¨सह, दुबौलिया में चन्द्र प्रभा यादव,अनीता ¨सह,ऊषा चौधरी, हर्रैया में रानी ¨सह, सुमन लता त्रिपाठी, सरिता देवी, परशुराम पुर में कोकिला मिश्रा,ओम कान्ति,

विक्रमजोत में ऊषा शर्मा, कुसलावती, बहादुरपुर में विमला देवी, निर्मला देवी, सदर में जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय, शैलकुमारी,शहर में अनीता पांडेय ,नीलम श्रीवास्तव,रीता गुप्ता, साऊघाट में उर्मिला त्रिपाठी, संतोषी शुक्ला, मीरा चौधरी,आशा देवी,राम नगर में सुनीता ¨सह, सुमन मिश्रा , सल्टौवा में सरोज शुक्ला,नीलम शुक्ला, रुधौली में कुसुम चौधरी, बंदना पांडेय मौजूद रहीं। भानपुर कार्यालय के अनुसार कार्यकर्ताओं ने समेकित बाल विकास कार्यालय पर विभागीय मंत्री अनुपमा जायसवाल का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। नीलम शुक्ला, सरोज देवी, कुंती देवी, शशि श्रीवास्तव, कल्पना, सुनीता, रीता, मालती, विजय लक्ष्मी, गंगोत्री, समुन्द्रा देवी, ममता, महादेवी, चन्द्रकली, पुष्पावती, मालती देवी आदि मौजूद रहीं। कुदरहा संवाददाता के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष सरला चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष लालगंज विक्रम ¨सह व पुलिस चौकी कुदरहा की टीम ने पुतला छीन लिया। मंशा मिश्रा, तारा,रेखा देवी , उषा देवी,यादव,उर्मिला , प्रेम लता, पद्मावती, पुष्पा देवी, शिवलेश देवी, मनोरमा देवी, गिरजा देवी, आशा देवी, सुरजा ,नीतू , यशोदा देवी मौजूद रहीं। हर्रैया कार्यालय के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभागीय मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। ब्लाक अध्यक्ष नीतू देवी व इंद्रमती के अगुवाई में का¨लदी, रेवती त्रिपाठी, कमलेश ¨सह,अंजू देवी, अनुपमा, कमला देवी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी