नील गाय काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, चार पर मुकदमा

पहली घटना सकरदहा गांव के गुलाम हुसैन के घर हुई। मकान के पीछे की दिवाल में सेंध काट कर घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व चार हजार रुपये नकदी चुरा लिया। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो घर में सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। दूसरी घटना बरहपुर गांव निवासी अजय कुमार के घर में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:39 PM (IST)
नील गाय काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, चार पर मुकदमा
नील गाय काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, चार पर मुकदमा

बस्ती: शुक्रवार को दुबौलिया थानाक्षेत्र के पिठिया लश्करी गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत के निकट कुछ लोगों के सहयोग नीलगाय काटने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर खून के निशान और रस्सी मिली। पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद व कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया मोबाइल पर उन्हें नील गाय काटने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो वहां गांव के ही कुछ लोगों द्वारा नीलगाय को काटे जाने की बात बताई गई। मौके से सभी आरोपित फरार हो चुके थे, लेकिन उस जगह पर खून के निशान और रस्सी पड़ा मिला। आरोपित मांस लेकर फरार हो गए थे। उप निरीक्षक सुदीप कुमार यादव के तहरीर पर सफरुत, ननिहा, चांदशाह, दुबरी निवासीगण पिठिया लश्करी व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। गांव के अजीत सिंह ने बताया इस गांव में अक्सर कुछ लोग नीलगाय का शिकार करते रहते हैं।

नकब लगाकर चोरों ने उड़ाया जेवरात व नकदी

हर्रैया थाना क्षेत्र के सकरदहा व बरहपुर गांव में गुरुवार की देररात चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर जेवरात व नकदी उड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहली घटना सकरदहा गांव के गुलाम हुसैन के घर हुई। मकान के पीछे की दिवाल में सेंध काट कर घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व चार हजार रुपये नकदी चुरा लिया। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो घर में सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। दूसरी घटना बरहपुर गांव निवासी अजय कुमार के घर में हुई। चोरों ने घर के पीछे की दिवाल में सेंध काट कर संदूक में रखा करीब पांच लाख रुपये कीमत का जेवरात व 10 हजार रुपये नकदी चुरा लिया। सुबह गांव के बाहर संदूक खाली पड़ा मिला। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी