लालजी के कातिल तक पहुंचे पुलिस के हाथ

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कलिगढ़ा गांव निवासी लालजी चौधरी के कातिल तक पुलिस के हाथ पहुंच गए है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। जिसके सहारे जल्द कातिल को गिरफ्त में लेने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:04 AM (IST)
लालजी के कातिल तक पहुंचे पुलिस के हाथ
लालजी के कातिल तक पहुंचे पुलिस के हाथ

बस्ती: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कलिगढ़ा गांव निवासी लालजी चौधरी के कातिल तक पुलिस के हाथ पहुंच गए है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है। जिसके सहारे जल्द कातिल को गिरफ्त में लेने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या जिन परिस्थितियों में हुई और बाद में लालजी के परिजनों के व्यवहार से एक बात साफ है कि कातिल कोई नजदीकी है। घटना को अंजाम देने से पहले उसने बहुत बारीकी से तैयारी की थी। पुलिस अब तक की जांच में करीबियों पर नजर गड़ाए है। हत्या के पीछे रकम की लेन-देन और चुनावी रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है। पूरा सच तब पता चलेगा जब कातिल चंगुल में आएगा।

बीते तीन नवंबर की रात लालजी घर के बाहर बरामदे में सोए थे। आधी रात को कोई सिर पर हमला कर फरार हो गया। जानवरों की आहट सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो देखा कि लालजी बेहोश हालत में चारपाई पर पड़े है। सिर से खून बह रहा था। तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन पहले नामजद तहरीर देना चाहते थे लेकिन बाद में अज्ञात में दिया। बेटे अभिमन्यु की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। फोरेंसिक टीम ने घर के तीन सदस्यों के हाथ का नमूना लिया था। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सौदागर राय ने कहा कि अहम सुराग हाथ लगा है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी