तीन साल पहले भटकी महिला को पुलिस ने स्वजन से मिलाया

आरक्षी रामवृक्ष यादव महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा व स्वीकृति मिश्रा रात में गश्त पर निकली थी। तभी उनकी नजर बनकटी कस्बे में अकेली भटक रही महिला पर पड़ी। उसे रोककर पूछा तो महिला साफ नहीं बोल पा रही थी जिससे उसका नाम पता नहीं चल पा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:43 PM (IST)
तीन साल पहले भटकी महिला को पुलिस ने स्वजन से मिलाया
तीन साल पहले भटकी महिला को पुलिस ने स्वजन से मिलाया

बस्ती: लालगंज पुलिस ने एक भटकी हुई महिला को बचाकर स्वजन को बुलाकर को सुपुर्द कर दिया। तीन साल से गायब बहन को पाकर भाई लिपट कर रोने लगा।

आरक्षी रामवृक्ष यादव, महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा व स्वीकृति मिश्रा रात में गश्त पर निकली थी। तभी उनकी नजर बनकटी कस्बे में अकेली भटक रही महिला पर पड़ी। उसे रोककर पूछा तो महिला साफ नहीं बोल पा रही थी जिससे उसका नाम पता नहीं चल पा रहा था। पुलिसकर्मियों ने सी-प्लान एप का सहारा लेते हुए उसके वास्तविक पते के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह महिला गोरखपुर जनपद के कैंट थाना के कूड़ाघाट की रहने वाली है। जिसका नाम प्रेमलता उर्फ छाया देवी है। तीन वर्ष पहले ससुराल बलरामपुर जनपद जाने के लिए वह निकली थी,रास्ता भटक गई। तब से वह इधर उधर भ्रमण कर रहती हुई बनकटी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला के बारे में उसके मायके के ग्राम प्रधान ने सी-प्लान एप के जरिए दूरभाष पर बात करके दी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमलता के परिजनों से संपर्क साधा। दो घंटे बाद कस्बे में उसका भाई रामकेश अपनी पत्नी सीता के साथ पहुंच गया। बहन को देख भाई उससे लिपट कर रोने लगा। लालगंज थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिससे वह भटकर बनकटी कस्बे में चली आई। महिला को उसके स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया।

पाऊं में सम्मानित की गईं समूह की महिलाएं

कुदरहा ब्लाक के पाऊं स्थित जनसेवा कार्यालय में रविवार को मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम हुआ। यहां समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए कई योजना चला रही है। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि समूह की महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। मातृशक्ति का सम्मान सर्वोपरि है।

मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, विष्णु शुक्ल, प्रेम प्रकाश चौधरी, मनीष त्रिपाठी, रवि पांडेय, अनिल पासवान, आशीष शुक्ल, राजेश पटेल, शशि गौड़, शिवकुमार यादव, मस्तराम राजभर, जितेंद्र सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी