जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

5हजार मीटर दौड़ में पहले स्थान पर रहे अब्दुल रहमान

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:05 PM (IST)
जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
जनपदीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बस्ती: वाल्मीकि इंटर कालेज विक्रमजोत में चल रही 64वीं जनपदीय एथलेटिक्स समारोह के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में 5000 मीटर सीनियर बालक वर्ग की दौड़ में अब्दुल रहमान हर्रैया ने पहला स्थान हासिल किया। विनोद कुमार वर्मा हरैया ने दूसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर जूनियर बालिका में बेगम खैर की सोनिया ने पहला स्थान ,रूबी यादव हरैया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर जूनियर बालक वर्ग में शिवेंद्र पाल बस्ती पहले स्थान पर रहे। हर्रैया के पंकज दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की रेस में सोनिया बेगम खैर प्रथम स्थान, प्रकृति वर्मा बेगम खैर की द्वितीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर रेस सीनियर बालिका वर्ग में सीमा भारती बेगम खैर पहले स्थान पर रहीं। पूजा गुप्ता जीजीआइसी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में सुष्मिता किसान इंटर कालेज बभनान पहले स्थान पर, रेखा पासवान हरैया दूसरे स्थान पर,100मीटर सीनियर बालक में विजय कुमार दक्षिण क्षेत्र बस्ती प्रथम स्थान पर ¨रकू यादव दक्षिण क्षेत्र बस्ती दूसरे स्थान पर, बालिका में दीपिका शुक्ला हर्रैया पहले स्थान सानिया खातून जीजीआइसी दूसरे पर, सीनियर बालिका वर्ग हैमर थ्रो में सविता बेगम खैर को पहला स्थान, वंदना गुप्ता गजाधर ¨सह अंगद ¨सह को दूसरा स्थान, जूनियर जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में भव्या ¨सह गजाधर ¨सह अमर ¨सह को पहला स्थान लक्ष्मी बेगम खैर को दूसरा स्थान सब जूनियर डिस्कस थ्रो बालक में अल्ताफ बस्ती उत्तरी पहले स्थान पर अभिषेक पांडेय भानपुर दूसरे स्थान पर सीनियर जैवलिन थ्रो बालिका में कनिज फातिमा बेगम खैर पहला स्थान, सीमा भारती बेगम खैर को दूसरा स्थान, डिस्कस थ्रो सीनियर बालक मोहम्मद खालिद बस्ती दक्षिणी पहला स्थान इमरान हुसैन भानपुर दूसरा स्थान जेब¨लन थ्रो जूनियर बालक में कुलदीप बस्ती दक्षिणी को पहला स्थान लव कुश बस्ती उत्तरी को दूसरा स्थान मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं की प्रस्तुतियां मनोहारी रहीं। बच्चों ने अपने सुर ताल तथा वाक पटुता का विशेष परिचय दिया। वाद विवाद प्रतियोगिता ,गजल ,लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, कथानक संवाद ,अभिनय मंचन व संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार तिवारी संचालक वेद प्रकाश द्विवेदी ,प्रवीण कुमार ¨सह, विनोद कुमार पाठक, जयप्रकाश ¨सह ,शैलेंद्र ¨सह, विजय बहादुर ¨सह, ज्ञानेंद्र प्रकाश शुक्ला ,सतेन्द्र पटेल , राम उछाह यादव ,अजय कुमार चौधरी, देवराज चतुर्वेदी ,संतोष पांडेय, मनोज राय, सुरेंद्र शुक्ला ,कौशल किशोर ¨सह, राम प्रगट ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी