पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

प्रभारी निरीक्षक नगर अरविद कुमार कोरी व स्वाट टीम प्रभारी अनिल सिंह की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर वर्ष 2018 में नगर थाने में दर्ज विवाह की नीयत से अपहरण के आरोपित नंदलाल निवासी ढ़ोरिका थाना पुरानी बस्ती गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:15 PM (IST)
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि  को लेकर सड़क पर उतरे सपाई
पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

बस्ती: प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में शुक्रवार को नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए। शास्त्री चौक से नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव को सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस मूल्य वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दिया है। खाद्य सामग्री के मूल्य में वृद्धि, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान न होने, बेरोजगारी, व्यापारियों के उत्पीड़न व गिरती कानून व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं। कहा कि सरकार मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस ले।

ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने, खाद्य सामग्री के मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने, बढ़ती बेरोजगारी, व्यापारियों के उत्पीड़न सहित अन्य मांगे शामिल हैं। पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, दूधराम, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिडारी, समीर चौधरी, यज्ञेश पांडेय, सुमन सिंह, राजेंद्र चौधरी, मो. उमर, मो. सलीम, अरविद सोनकर, विजय विक्रम आर्य, रन बहादुर यादव, गुलाम गौस, अखिलेश यादव, मो. जावेद, मोईन अहमद, राजेन्द्र चौरसिया मौजूद रहे।

25 हजार का इनामी अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

नगर पुलिस व स्वाट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामिया व युवती को शादी की नीयत से अपहृत करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व 2018 से फरार चल रहा था। उसके साथ अपहृता भी बरामद हुई है।

प्रभारी निरीक्षक नगर अरविद कुमार कोरी व स्वाट टीम प्रभारी अनिल सिंह की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर वर्ष 2018 में नगर थाने में दर्ज विवाह की नीयत से अपहरण के आरोपित नंदलाल निवासी ढ़ोरिका थाना पुरानी बस्ती गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे अपहृता के साथ फुटहिया ओवर ब्रिज पर पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित को न्यायालय रवाना कर दिया गया, जबकि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।

करवल कालोनी में कच्ची शराब की पांच भट्ठियां तोड़ी गईं

जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंडेरवा थानाक्षेत्र में स्थित करवल कालोनी में दबिश दी। इस दौरान कच्ची शराब की पांच भट्ठियां तोड़ी गई। 12 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक गिरजेश कुमार, मनोज कुमार, बसंत कुमार व प्रवर्तन के अजय कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी