दाह संस्कार कराने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव की घटना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:56 PM (IST)
दाह संस्कार कराने गए व्यक्ति की डूबने से मौत
दाह संस्कार कराने गए व्यक्ति की डूबने से मौत

जागरण संवाददाता, दुबौला, बस्ती: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव से दाह संस्कार कराने गया एक व्यक्ति पोखरे में नहाते समय डूब गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पोखरे से उन्हें बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव की चंद्रावती देवी का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। चंद्रावती के शव का अंतिम संस्कार गांव के निकट स्थित पोखरे के किनारे हुआ। इसके बाद सभी लोग पोखरे में नहाने लगे। गांव के 40 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्र नहाते समय अचानक पानी में डूबने लगे। कुछ देर तक लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन जब कुछ देर तक वह बाहर नही निकले तो लोगों ने खोजना शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पोखरे से बाहर निकाला। तब तक काफी देर हो चुकी थी। हरिश्चंद्र अपने पिता के इकलौते बेटे थे। विशुनपुरा गांव में दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। चंद्रावती की मौत को 24 घंटे भी नही बीते थे और यह हादसा हो गया। हरिश्चंद्र के शव का अंतिम संस्कार गांव के निकट स्थित श्मशान स्थल पर किया गया।

chat bot
आपका साथी