दिनभर रहा सन्नाटा, ट्रेन से उतरे लोग रहे परेशान

आवश्यक वस्तु की खुली रही दुकानें सड़क पर फंसे यात्री आज से खुलेगा बाजार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 04:42 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:05 AM (IST)
दिनभर रहा सन्नाटा, ट्रेन से उतरे लोग रहे परेशान
दिनभर रहा सन्नाटा, ट्रेन से उतरे लोग रहे परेशान

बस्ती : कोरोना वायरस की चेन टूटे इसके लिए राज्य सरकार की ओर से घोषित संपूर्ण बंदी का पालन हर कोई करते दिखे। रविवार को अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। सुबह से शाम तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अलबत्ता जरूरी कार्यों के लिए लोग घरों से बाहर आए। दवा, किराना जैसी आवश्यक दुकानें तय समय तक खुली रहीं।

स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों को सवारी वाहन न मिलने से समस्या हुई। जो बसें लगाई गईं थी, वह सुदूर के लिए थी, आसपास के यात्री परेशान दिखे। मोटरसाइकिल वालों से मदद मांगते देखे गए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दक्षिण दरवाजा, रोडवेज, रौतापार, गांधीनगर, कंपनीबाग और बड़ेवन पर पुलिस मुस्तैद रही। बिना काम के घर से बाहर निकले लोगों से पूछताछ करने के बाद निर्देश देकर छोड़ दिया गया। जो लोग बिना मास्क के निकले उन्हें पुलिस कर्मियों ने मास्क भी दिलवाया। गांवों में भी संपूर्ण बंदी का असर रहा। गांव की गलियां सूनी रहीं। स्वच्छता की ²ष्टिगत शहर समेत गांवों में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे से लॉकडाउन हट जाएगा। पूर्व की भांति दुकानें खुलेंगी। मास्क व दो गज की दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

chat bot
आपका साथी