छत पर सोए थे लोग,चोरों ने खंगाल लिया घर

मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:02 AM (IST)
छत पर सोए थे लोग,चोरों ने खंगाल लिया घर
छत पर सोए थे लोग,चोरों ने खंगाल लिया घर

बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के डेवडाड़ में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। सुबह होने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 पहुंची।

डेवडाड़ निवासी आदित्य का परिवार रात 11 बजे लाइट कटने के बाद छत पर सोने चला गया। इस दौरान चोर घर में घुसकर आलमारी में रखा जेवर व कपड़ों से भरा संदूक उठा ले गए। सुबह होने पर जब परिवार के लोग छत से नीचे आए तो आलमारी खुली हुई और सारा सामान बिखरा पाया।

chat bot
आपका साथी