अधिक किराया लेने को लेकर यात्रियों ने किया बवाल

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि दिल्ली में दलालों ने 75 यात्रियों से मनमाने तौर पर किराया वसूला और 55 हजार में बस तय कर उसमें बैठा दिया। बस जैसे ही बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में पहुंची वहां उतरने वाले कुछ यात्रियों ने चालक और सह चालक से विवाद करना शुरू कर दिया। अन्य यात्री भी उनके साथ हो लिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:03 PM (IST)
अधिक किराया लेने को लेकर यात्रियों ने किया बवाल
अधिक किराया लेने को लेकर यात्रियों ने किया बवाल

बस्ती: दिल्ली के आनंद बिहार से गोपालगंज (बिहार) यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस में सवार यात्रियों ने यहां कप्तानगंज में फोरलेन पर मनमानी किराया वसूली को लेकर जमकर हंगामा मचाया। बात बढ़कर मारपीट तक जा पहुंची। मामला थाने तक पहुंचा। काफी मान मनौव्वल के बाद यात्री माने और बस गंतव्य के लिए रवाना हुई।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि दिल्ली में दलालों ने 75 यात्रियों से मनमाने तौर पर किराया वसूला और 55 हजार में बस तय कर उसमें बैठा दिया। बस जैसे ही बस्ती के कप्तानगंज कस्बे में पहुंची वहां उतरने वाले कुछ यात्रियों ने चालक और सह चालक से विवाद करना शुरू कर दिया। अन्य यात्री भी उनके साथ हो लिए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस यात्रियों सहित बस को कप्तानगंज थाने लेकर चली गई। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ बवाल 12.30 बजे तक चला। बस चालक का कहना था कि यात्रियों ने टिकट दलालों से खरीदा है। दलालों ने ही 55 हजार में बस बुक कर 75 यात्रियों को ले जाने के लिए कहा था। ऐसे में उनकी कोई गलती नहीं है। उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र के समझाने पर यात्री माने तो सभी को बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी