32.76 लाख की लागत से 14 स्थानों पर बनेंगे यात्री शेड

कंपनीबागकटरा और अस्पताल चौराहा पर यात्री शेड का निर्माण शुरू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM (IST)
32.76 लाख की लागत से 14 स्थानों पर बनेंगे यात्री शेड
32.76 लाख की लागत से 14 स्थानों पर बनेंगे यात्री शेड

बस्ती : बस यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विशेष पहल की गई है। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने 14 प्रमुख स्थलों पर यात्री शेड बनाने के लिए विधायक निधि से 32.76 लाख रुपये दिए हैं। यात्री शेड के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था ने कंपनीबाग, कटरा और अस्पताल चौराहा के पास यात्री शेड का निर्माण शुरू भी कर दिया है।

बस्ती डिपो से प्रतिदिन 120 बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जाती हैं। नगरीय क्षेत्र में यात्री शेड न होने के चलते बारिश में यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विधायक निधि से 32.76 लाख रुपये खर्च कर चौदह स्थानों पर यात्री शेड बनाए जाएंगे। बुधवार को विधायक सदर दयाराम चौधरी के मीडिया प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि के साथ बस स्टेशन परिसर में बनने वाले यात्री शेड के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि यात्री शेड बनने से काफी सहूलियत होगी। बस स्टेशन पर वाटर एटीएम के बगल में यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को स्थल चिह्नित कर कार्यदायी संस्था को सौंप दिए गए। प्रत्येक यात्री शेड के निर्माण पर 2.34 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां बनाए जाएंगे यात्री शेड

विधायक निधि से बस स्टेशन परिसर, रौता चौराहा,बैरिहवां तिराहा, कटरा पानी टंकी, बड़ेवन,मनौरी, हरदिया,अस्पताल चौराहा,सोनूपार, कंपनीबाग, मूड़घाट, फुटहिया, ओड़वारा व मुंडेरवा में यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। मासिक बैठक 12 को

बस्ती : भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) की मासिक बैठक 12 अक्टूबर को रामनगर ब्लाक परिसर में होगी। संगठन के तहसील अध्यक्ष हासिम अली ने बताया कि बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी