युग द्रष्टा थे पंडित शिव हर्ष उपाध्याय: संजय

किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि पं. शिवहर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे आजीवन गांधीवादी मूल्यों पर शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:19 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
युग द्रष्टा थे पंडित शिव हर्ष उपाध्याय: संजय
युग द्रष्टा थे पंडित शिव हर्ष उपाध्याय: संजय

बस्ती : शिवहर्ष किसान पीजी कालेज, महिला पीजी कालेज, किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कालेज के संस्थापक पं. शिव हर्ष उपाध्याय की 41वीं पुण्यतिथि पर केडीसी के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने याद कर उन्हें नमन किया ।

किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि पं. शिवहर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे, आजीवन गांधीवादी मूल्यों पर शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए।

केडीसी के प्राचार्य व शिक्षाविद् डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी ने पं. शिवहर्ष उपाध्याय ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थाओं की प्रगति व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शिक्षक और कर्मचारी शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके पंडित शिव हर्ष के सपनों को साकार करें।

महिला पीजी कालेज की प्राचार्य डा. सीमा सिंह ने कहा कि वह स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिए,उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन डा. पीएन द्विवेदी ने किया। किसान शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री नरेंद्र भाटिया,किसान इंटर कालेज कालेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ,प्रेम शंकर उपाध्याय, डा. अभिनव उपाध्याय, पुनीत उपाध्याय, गोपालजी गाडियां, डा. राजदेव मिश्रा, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, डा. गोपालजी कुशवाहा, डा विश्वनाथ पांडेय, डा. शिवेंद्र पांडेय, डा. राजेश सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. विजय शुक्ल, डा. सुहासिनी सिंह, लेफ्टिनेंट जितेंद्र शाही, समाजशास्त्री डा. रघुवर पांडेय, सीएल यादव, धर्मदेव, उपेंद्र शुक्ल, सच्चिदानंद, ओंकार गिरि, कृष्णकुमार मिश्रा, प्रेम मिश्रा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, मंत्री गिरिजा नंद राव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी