देश को आजाद कराने में पं. नेहरू की भूमिका अहम

प्रथम प्रधानमंत्री की मनाई गई 56 वीं पुण्यतिथि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 05:59 AM (IST)
देश को आजाद कराने में पं. नेहरू की भूमिका अहम
देश को आजाद कराने में पं. नेहरू की भूमिका अहम

बस्ती : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 56 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को मनाई गई। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को आजाद कराने में पं. नेहरू की अहम भूमिका थी। उन्होंने जो सिद्धांत और नियम बनाए वह देश की तरक्की में अभी भी कारगर साबित हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए एक हजार बसों का प्रबंध किया था। प्रदेश सरकार ने बसों को चलाने की अनुमति नहीं दी। जायज विरोध करने पर प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राम जियावन, देवी प्रसाद पांडेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, सुरेंद्र मिश्र, डा. वाहिद सिद्दीकी, शेर मोहम्मद, प्रशांत पांडेय, अलीम अख्तर, सचिन शुक्ल, राकेश पांडेय मौजूद रहे।

हर्रैया कार्यालय के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवी प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। पीसीसी सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित सात सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप को सौंपा। इस मौके पर कर्नल अभय सिंह, संदीप सिंह, दयाशंकर पांडेय, हरिशंकर वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी