गरीब कल्याण मेला में पात्रों को दिया गया लाभ

अतिथियों ने उद्योग कृषि मृद्रा परीक्षण पंचायती राज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उद्यान पराग डेयरी रेशम आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:48 PM (IST)
गरीब कल्याण मेला में पात्रों को दिया गया लाभ
गरीब कल्याण मेला में पात्रों को दिया गया लाभ

बस्ती: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया। सदर विकास खंड में सदर विधायक दयाराम चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की उपस्थिति में फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया।

अतिथियों ने उद्योग, कृषि, मृद्रा परीक्षण, पंचायती राज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उद्यान, पराग डेयरी, रेशम, आपूर्ति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल पर अतिथियों ने महिलाओं को पोषणयुक्त सामग्री देकर गोद भराई की रस्म अदा किया। विकास खंड सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। सूचना विभाग के अश्वनी तिवारी तथा अब्दुल ने राज्य सरकार के साढे़ चार वर्ष पूरा होने पर प्रकाशित विकास की लहर, हर गांव हर शहर पत्रिका वितरित किया।

2020-21 में विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत देवरावखास के लाभार्थी मीरा, नीलम एवं कान्ती, कृष्णाभगौती के सुभावती देवी, कैलासी देवी, शान्ती, सोनूपार के उषा देवी, राजमती एंव सुनीता को प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत सराय की लाभार्थी ज्ञानमती, मालती, रामसजन, शान्ती एवं मो. कयूम को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्रिटिग प्रेस लगाने के लिए 10 लाख रूपये का ऋण का स्वीकृति पत्र शुभम को प्रदान किया। प्रिया एवं गुलअफ्सा को दर्जी गिरजू और हरीलाल को कुम्हारी कला का टूल किट प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा संदीप माला, पिकी देवी, अंजनी, प्रेमा देवी को बालिका आशीर्वाद योजना के तहत 25 हजार, कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत विक्कू, चन्द्र प्रकाश, राधिका, रेहाना, सुशीला देवी प्रत्येक को 55 हजार तथा कामगार मृत्यु, विकलांगता एंव अक्षमता योजना के तहत रामसुमेर को 2.25 लाख रूपया का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा लल्लू तथा प्रियंका को व्हीलचेयर, आरती समीम बानों को पेंशन स्वीकृति पत्र, अनारी देवी, कुमकुम, अमृता, जानकी, रामकिशोर, अनारा देवी को वृद्धा पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होने कृषि विभाग द्वारा नन्दकिशोर, लालजी, लल्लन, प्रेम शंकर चौधरी, रूप कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, राधे श्याम, आशुतोष गिरी, चन्द्रभूषण, रामशब्द को किसान क्रेडिट कार्ड, स्प्रेयर तथा मसूर बीज का कीट प्रदान किया।

पवन कसौधन, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, केवीके के वैज्ञानिक डा. आरवी सिंह ने भी संबोधित किया। संयुक्त निदेशक कृषि अनिल कुमार, परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, शिवशंकर सिंह, उदय प्रकाश पासवान, विनय दूबे, मनीष सिंह, बीडीओ प्रभाशंकर चौबे, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला, दिलीप भट्ट, रामनरेश चौधरी, मौजूद रहे। संचालन सहायक विकास अधिकारी प्रशांत खरे ने किया। कप्तानगंज विधानसभा के बरहपुर बूथ के अंतर्गत एसजी कंप्यूटर सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। युवा भाजपा नेता भावेश पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी चिन्तक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। बूथ अध्यक्ष सूर्या चौहान,कमलेश मिश्र,रोशन लाल,अष्टभुजा पांडेय,नंदलाल यादव,अजय यादव, राम आशीष चौहान,अरविद गुप्ता,सुशील श्रीवास्तव,शैलेश निषाद मिलाप चन्द मौजूद रहे। दीन दयाल सेवा प्रतिष्ठान जिलाध्यक्ष एवं भाजपा अर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष श्रीवास्तव के संयोजन में शनिवार को तिलक बहादुर इण्टर कालेज शिवनगर गणेशपुर के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

गौर विकासखंड मुख्यालय पर किसान मेले का आयोजन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला की अध्यक्षता हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी और स्वीकृति पत्र देकर केंद्र और प्रदेश की सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत चंद्रभान की देखरेख में किसान मेले का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अमरदीप शुक्ल, अनुपम पांडेय, वरुण पांडेय, विशाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्त आदि मौजूद रहे।

ब्लाक मुख्यालय पर विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बंटी दुबे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। एडीओ आइएसबी इंद्रेश यादव ने जानकारी दी। संचालन इंचार्ज सर्वेश चौधरी ने किया। लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय, आवास, थ्रेशर मशीन, पंप सेट व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। मनीष त्रिपाठी, अजय दुबे, सच्चिदानंद यादव, गंगाराम दुबे, अंबिका यादव, जीत बहादुर, संतोष दुबे, भोलू पाल, अजीत सिंह, अवधेश कुमार, जयंतलाल, आनंद सिंह, मनोज दुबे, दिग्विजय नाथ रहे। रुधौली कार्यालय के अनुसार साऊंघाट ब्लाक मुख्यालय पर मेले का शुभारंभ विधायक सदर दयाराम चौधरी ने किया। ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने विचार रखे। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर जानकारी दी। विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को बताया। 10 प्रधानमंत्री आवास, पांच केसीसी, पांच अन्त्योदय कार्ड का वितरण किया गया। स्वयं सहायता समूह के बीएमएम सतीश सिंह व राजमणि द्वारा 18 समूहों के मध्य 18 लाख रुपये का ऋण वितरित किया। 13 समूह की महिलाओं को बचत खाता का पासबुक, 40 किसानों के मध्य मंसूर के साथ ही अन्य बीजों का वितरण किया गया। बीडीओ डा. राजेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह, राजकुमार शुक्ल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश कुमार चौधरी, एडीओएजी कन्हैयालाल, सुनील कुमार आर्य, रामचन्द्र वर्मा,विद्यामणि सिंह, कन्हैयालाल, चंद्रमणि पाठक, कमेंद्र चौहान, अभिषेक पटेल, गुफरान अहमद रहे। रुधौली ब्लाक मुख्यालय पर भी मेला लगा। विधायक प्रतिनिधि राजू पांडे़य, पुष्करादित्य विक्रम शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 परिवारों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी दी गई। 17 को राशन कार्ड संबंधित पत्र दिया गया। खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी, अखिल भारतीय पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत दयाराम एडीओएजी प्रेम नारायण,विजय नरायन तिवारी, रवि जयसवाल, पवन कुमार रहे। हर्रैया कार्यालय के अनुसार हरिजनपुर गांव में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोली सिंह की अध्यक्षता में मनाई पं. दीन दयाल की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता प्रत्युष विक्रम सिंह ने क्षेत्र में स्वदेशी, स्वावलंबन, स्व उद्यम एवं आर्थिक विकेंद्रीकरण पर जोर दिया। रोली सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। परसा मंडल अध्यक्ष किरन वर्मा, घनश्याम तिवारु,प्रमोद पांडेय हीरा चौधरी, मंशाराम वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी