चुनावी रंजिश में मारपीट, गोली चली, दो घायल

कहासुनी के दौरान कई राउंड चली गोलियांथानाक्षेत्र के सीकरी गांव के पास हुई घटना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:25 PM (IST)
चुनावी रंजिश में मारपीट, गोली चली, दो घायल
चुनावी रंजिश में मारपीट, गोली चली, दो घायल

जागरण संवाददाता बभनान, बस्ती: गौर थाना क्षेत्र के सीकरी चौराहे पर चुनावी रंजिश को लेकर रविवार की रात दो पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट और गोली चली। घटना में दोनों पक्ष के एक-एक लोगों को गोली लगी है। ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के सुमही ग्राम पंचायत के सीकरी गांव के चौराहे पर रात सात बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरों को अपशब्द कहना शुरू कर दिए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलाई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए है। घायलों में डिगरहा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश सिंह के मुहं में गोली लगी है। जबकि दूसरे घायल कर्णिकापुर गांव निवासी 45 वर्षीय बबलू लोहार के जांग में गोली लगी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि गोली लगने से दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हुए है। गोली किन लोगों ने चलाई है इसकी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त की कार्रवाई की जाएगी।

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार पर मुकदमा

जासं,दुबौलिया, बस्ती : दुबौलिया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव की सादिया बानो ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका विवाह एक वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के बंजरिया सूबी गांव निवासी रिजवान अहमद के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से पति,जेठ नजरे आलम, सास शहिदुन्निशा एवं ससुर हबीब अली दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, जेठ, सास व ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी