नाम वापसी की समय सीमा समाप्त,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

जिला पंचायत के 43 वार्डों में 34 ने अपना नाम वापस ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:37 PM (IST)
नाम वापसी की समय सीमा समाप्त,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
नाम वापसी की समय सीमा समाप्त,प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

जागरण संवाददाता, बस्ती : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटन कर दिए गए। जिला पंचायत के 43 वार्डों में 34 ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस तरह अब यहां 750 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को देर शाम तक चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए।

दुबौलिया ब्लाक में प्रधान पद के लिए 503 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें 138 लोगों ने नामांकन वापस ले लिया।इस तरह अब यहां 365 लोग चुनाव में रह गए हैं। बीडीसी के लिए 388 ने नामांकन किया था, जिसमें 40 ने नामांकन वापस लिए। 348 चुनाव मैदान में रह गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 570 में 26 ने नामांकन वापस लिया। 103 लोग चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार रुधौली ब्लाक में प्रधान पद के लिए 662 में 195 ने नामांकन वापस ले लिया, 467 चुनाव मैदान में हैं। बीडीसी के लिए 269 में 16 लोगों ने नामांकन वापस लिया, 253 चुनाव लड़ेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य में 738 में 21 ने नामांकन वापस ले लिया। 717 लोग चुनाव मैदान में हैं। कप्तानगंज ब्लाक में प्रधान पद के 53 पदों के सापेक्ष 284 लोग मैदान में हैं। बीडीसी के 47 पदों के लिए 207 लोग चुनाव मैदान में हैं। सल्टौआ गोपालपुर में प्रधान पद के 164 पर्चा वापस ले लिया। अब यहां587 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीडीसी के 20 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिए। 460 उम्मीदवार भाग्य आजमाएंगे।

इसी तरह हर्रैया विकास क्षेत्र में.ग्राम प्रधान,बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 213 लोगो ने अपने पर्चे वापस लिए। हरैया ब्लाक पर बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में.ग्राम प्रधान के.164,बीडीसी के 31और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 18 लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए है। जबकि ग्राम प्रधान के 88 पदों के सापेक्ष 566,बीडीसी के 78 पदो के सापेक्ष 376, ग्राम पंचायत सदस्य 564 वाडों के प्रत्याशी मैदान में है। परशुरामपुर ब्लाक में प्रधान पद से 261 पर्चे वापस हुए है। अब छह सौ 665 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। जबकि बीडीसी में 83 पर्चा वापस हुए है। 634 प्रत्याशी मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य पद से 28 लोगों ने पर्चा वापस लिया है। 579 मैदान में है। साऊंघाट ब्लाक में प्रधान पद के 108 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। 562 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। बीडीसी के 15 प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिए है। अब 513 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 18 पर्च वापस हुए है। 730 प्रत्याशी मैदान में है। यहां पर कोई भी प्रधान व बीडीसी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है। रामनगर ब्लाक में प्रधान पद के 169 पर्चे वापस हुए है। इस तरह अब यहां 471 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। बीडीसी के 23 प्रत्याशियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए है। दो निर्विरोध चुने गए है। इस तरह अब यहां 359 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। ग्राम पंचायत सदस्य के 16 प्रत्याशियों ने अपने अपने पर्च वापस ले लिए है। 365 निर्विरोध चुने गए है। अब यहां 175 मैदान में रह गए है।

chat bot
आपका साथी