सौ और दो सौ मीटर में बस्ती के प्रेम प्रकाश ने मारी बाजी

शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंडल स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता गोला क्षेपण व डिस्कस थ्रो में सिद्धार्थनगर के मो. अशरफ इरशाद रहे अव्वल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:54 PM (IST)
सौ और दो सौ मीटर में बस्ती के प्रेम प्रकाश ने मारी बाजी
सौ और दो सौ मीटर में बस्ती के प्रेम प्रकाश ने मारी बाजी

जासं,बस्ती: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से बुधवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंडल स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने किया।

100 मी. दौड़ में बस्ती के प्रेम प्रकाश ओझा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थनगर के सोहन लाल दूसरे और संतकबीरनगर के अतुल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 200 मी. दौड़ में सिद्धार्थनगर के सोहन लाल ने बाजी मारी। संतकबीरनगर के तबरेज अख्तर को दूसरे व बस्ती के अंबेश पाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 400 मी. दौड़ में एक बार फिर बस्ती के प्रेम प्रकाश ओझा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सिद्धार्थनगर के आदर्श पांडेय दूसरे व संतकबीरनगर के संजय तीसरे स्थान पर रहे। 800 मी. दौड़ में बस्ती के राम आशीष प्रथम, संतकबीरनगर के अभिषेक द्वितीय व सिद्धार्थनगर के इंद्रजीत प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मी. दौड में बस्ती के ही शंभू प्रजापति प्रथम, सिद्धार्थनगर के इंद्रजीत प्रजापति दूसरे व संतकबीरनगर के रतनजीत तीसरे स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में सिद्धार्थनगर के मो. अशरफ इरशाद पहले, बस्ती के अमित यादव दूसरे व संतकबीरनगर के कौशल चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में भी मो. अशरफ इरशाद ने बाजी मारी। बस्ती के मनीष त्रिपाठी को दूसरा व संतकबीर नगर के विकास कुमार तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में बस्ती के अभिषेक सिंह प्रथम, संतकबीरनगर के तबरेज अख्तर द्वितीय व सिद्धार्थनगर के मो. अशरफ इरशाद तीसरे स्थान पर रहे।

युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। विभ्राट चंद्र कौशिक के साथ ही सदर विधायक दयाराम चौधरी ने विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी रामप्रताप सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक इंद्र जीत मौर्य, देवेंद्र पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी