शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

शनिवार-रविवार रात में शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। विद्युत उपकेंद्र अमहट की बिजली आपूर्ति रात 10 बजे से सवा एक बजे तक बाधित रही। इससे आधे शहर के नागरिक परेशान दिखे। बताया गया कि कचरी फीडर का एक पैनल दग गया था मरम्मत के लिए सभी फीडरों को बंद कर दिया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार
शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

बस्ती: कोतवाली थानाक्षेत्र के ब्लाक रोड स्थित रौता चौराहे के पास शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से सीसीटीवी कैमरा व चोरी के सामान बरामद कर लिए गए हैं। उसकी पहचान अंशु श्रीवास्तव निवासी ग्राम पड़ियापार खास थाना वाल्टरगंज वर्तमान पता ब्लाक रोड रौता चौराह, चौधरी निवास वाटर युनिवर्सल थाना कोतवाली के रूप में की गई है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र ने बताया कि चोरी की यह घटना 28 जुलाई की रात की है।। पकड़े गए चोर के पास से सीसीटीवी कैमरा, माउस,एलसीडी,सरसों का तेल चक्र कंपनी का पांच बोतल दो-दो लीटर,एक डिब्बा प्लास्टिक पांच लीटर और 15 सीसी 500 ग्राम का (कुल 22 ली 500 ग्राम तेल) बरामद किया गया है। उसके पास से सरसों का तेल बैल कोल्हू कंपनी का तीन बोतल दो-दो लीटर , सात बोतल एक-एक लीटर व पांच लीटर का एक डिब्बा तेल (कुल 18 लीटर तेल), दो गत्ते में 22 पैकेट फार्चून तेल एक-एक लीटर का (कुल 22 लीटर), दस पैकेट काजू , दो सौ पैकेट विभिन्न कंपनियों की सिगरेट, पांच हजार रुपये सिक्का भी बरामद किया गया। एसआई सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल त्रिदेव तिवारी, आदित्य कुमार यादव,रणविजय, मनोज मौजूद रहे।

36 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्तिभानपुर विद्युत उप केंद्र की आपूर्ति 36 घंटे से ठप थी। शनिवार रात 11 बजे की आपूर्ति कर्मचारियों के प्रयास के बाद बहाल हो सकी, लेकिन सोनहा फीडर की आपूर्ति रविवार सुबह 8.30 बजे बहाल हो सकी।

गुरुवार दोपहर को भानपुर उप केंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी। काफी प्रयास के बाद भी गिदही से भानपुर आने वाली इनकमिग लाइन का फाल्ट दूर नहीं किया जा सका। शनिवार रात 11 बजे इनकमिग लाइन दुरुस्त की गई। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी कटौती का खेल जारी रहा। शहर में भी कई घंटे प्रभावित रही बिजली

शनिवार-रविवार रात में शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। विद्युत उपकेंद्र अमहट की बिजली आपूर्ति रात 10 बजे से सवा एक बजे तक बाधित रही। इससे आधे शहर के नागरिक परेशान दिखे। बताया गया कि कचरी फीडर का एक पैनल दग गया था, मरम्मत के लिए सभी फीडरों को बंद कर दिया गया था। यही हाल मालवीय रोड, पुरानी बस्ती का भी रहा। जहां रात की कटौती से आमजन बेहाल रहा। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही, लेकिन बाद में आपूर्ति बहाल करा दी गई।

chat bot
आपका साथी