कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों के आदम्य साहस और पराक्रम को किया गया नमन

आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे कोरोना मुक्ति अभियान के तहत यज्ञ आयोजित कर कारगिल विजय के अमर शहीदों को याद किया गया। डुमरियागंज रोड कालोनी में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि आत्मा जो अजर अमर है केवल शरीर नष्ट होता है पर जो शरीर देश के लिए न्योछावर होता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM (IST)
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों के आदम्य साहस और पराक्रम को किया गया नमन
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों के आदम्य साहस और पराक्रम को किया गया नमन

बस्ती: कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को विविध आयोजन किए गए। इस दौरान अमर शहीदों की शौर्य व पराक्रम को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड, एनसीसीसी व सनातन धर्मी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अमहट के पास स्थित कारगिल शौर्य स्तंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कारगिल शहीदों की याद में पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया। कहा कि हम सबको भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व है।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कैप्टन बिजेंद्र ने कहा कि सेना के अदम्य साहस और वीरता को प्रणाम करना चाहिए। जो सैनिक कारगिल जैसे युद्ध मे लड़ाई लड़ रहे थे उनको दुश्मन और प्रकृति दोनों का कहर झेलना पड़ता था।

एनसीसी 47 यूपी बटालियन के लेफ्टिनेंट जेके शाही ने कहा कि 22 साल से आज तक सेना का यह शौर्य हमारे दिलों में जीवित है। विजय दिवस शहीदों के पराक्रम और बलिदानों की यादें ताजा कर देती है। पुष्पांजलि के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया।

कर्नल आरएस पांडेय, लेफ्टिनेंट चंदशेखर शुक्ल, कैप्टन आर के यादव, सूबेदार सूरज प्रकाश, नायब सूबेदार धनंजय सिंह, बीएचएम भक्ता थापा, सार्जेंट केके श्रीवास्तव, नायक वीडी सिंह, हवलदार अनिल यादव, हवलदार निर्मल गुरुंग, सूजन थापा, राम प्रताप मौजूद रहे। इसी क्रम शाम को

चित्रांश क्लब के अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में कारगिल स्तंभ पर जवानों के शौर्य को याद किया गया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य से पाक के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया था। यह दिन अमर जवानों को याद करने का है जिन्होंने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अश्विनी श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, अभिषेक श्रीवास्तव, रविराज श्रीवास्तव मौजूद रहे। छात्रनेता अमन दुबे ने कारगिल शौर्य स्तंभ पर 527 दीप जलाकर अमर शदीहों को नमन किया। कहा कि युवाओं को अमर शहीदों के शौर्य और अदम्य साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। यज्ञ कर अमर जवानों को किया याद

आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे कोरोना मुक्ति अभियान के तहत यज्ञ आयोजित कर कारगिल विजय के अमर शहीदों को याद किया गया। डुमरियागंज रोड कालोनी में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि आत्मा जो अजर अमर है केवल शरीर नष्ट होता है पर जो शरीर देश के लिए न्योछावर होता है। उनकी आने वाली पीढि़यां और पूरा देश उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास का भाव रखता है। शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी ने लोगों को नियमित स्वच्छता व कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने वीर जवानों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अमर जवानों ने राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हनुमान, पूनम कसौधन मुख्य यजमान रहे।

chat bot
आपका साथी