नौ लोगों ने कोरोना को हराया, 3999 निगेटिव

जिले में आक्सीजन उत्पादन की एक इकाई सक्रिय होने के चलते आक्सीजन उपलब्धता बेहतर हो गई है। हालांकि अभी भी आक्सीजन की दूसरे जिलों पर निर्भरता बनी हुई है। संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले से आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:29 PM (IST)
नौ लोगों ने कोरोना को हराया, 3999 निगेटिव
नौ लोगों ने कोरोना को हराया, 3999 निगेटिव

बस्ती : जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण का प्रसार कम हो गया है। रविवार को कोरोना से नौ लोग स्वस्थ हुए। 4002 लोगों की जारी जांच रिपोर्ट में 3999 निगेटिव रहे, महज तीन पाजिटिव मिले। संक्रमण से किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। पहले के मुकाबले संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है।

सीएमओ डा. अनूप कुमार के अनुसार सक्रिय मरीजों की कुल संख्या घटकर 40 रह गई है। इसमें 26 मरीज बस्ती जिले के शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 11318 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी 6504 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। बताया कि जिन तीनों लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। दो लोगों को कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 329 है। कोरोना जांच के लिए अब तक छह लाख 11 हजार 546 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें छह लाख पांच हजार 42 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें पांच लाख 93 हजार 355 निगेटिव मिले हैं। रविवार को कोरोना जांच के लिए विभिन्न स्वास्थ्य टीमों की ओर से शहर और गांव में 3867 सैंपल लिए गए, इसमें आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच शामिल है। दूर हो गई आक्सीजन की कमी

जिले में आक्सीजन उत्पादन की एक इकाई सक्रिय होने के चलते आक्सीजन उपलब्धता बेहतर हो गई है। हालांकि अभी भी आक्सीजन की दूसरे जिलों पर निर्भरता बनी हुई है। संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले से आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। 350 बेड वाले ओपेक चिकित्सालय कैली में आक्सीजन यूनिट सक्रिय नहीं है। जिला अस्पताल शनिवार से आक्सीजन प्लांट चालू हो जाने से जिला अस्पताल में अब सीधे पाइप लाइन के जरिए मरीजों के प्रत्येक बेड तक आक्सीजन पहुंचने लगा है। ओपेक चिकित्सालय कैली में खपत के अनुसार 305 सिलेंडर भरे हुए है। आक्सीजन आपूर्ति व व्यवस्था की कमान जिला प्रशासन के हाथ में है।ओपेक चिकित्सालय कैली में 18 मरीज भर्ती हैं। सभी आइसीयू में भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी