देश की आजादी में नेहरू का अहम योगदान

कांग्रेसियों ने देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:02 AM (IST)
देश की आजादी में नेहरू का अहम योगदान
देश की आजादी में नेहरू का अहम योगदान

बस्ती: जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कमेटी कार्यालय पर पं. नेहरू का जन्म दिन मनाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी में नेहरू का अहम योगदान रहा। देश बापू व नेहरू की नीतियों पर ही आगे बढ़ा। प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेंद्र निषाद ने कहा कि आज देश को नेहरू के नीतियों की जरुरत है। डा. मानिक राम मिश्र, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय व विपिन राय ने भी संबोधित किया। कांग्रेस में शामिल हुए रविद्र चौधरी, अमरजीत यादव, शमशेर चौधरी को जिलाध्यक्ष सदस्यता दिलाई।

इस दौरान विनोद राजी आहूजा, आलोक तिवारी, नीलम विश्वकर्मा, पवन वर्मा, चंद्र प्रकाश, गिरजेश पाल, सूर्यमणि पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी