बस्ती के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिले सांसद

बस्ती भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:04 PM (IST)
बस्ती के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिले सांसद
बस्ती के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिले सांसद

बस्ती : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय स्वास्थ्यए परिवार कल्याण, रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया व केंद्रीय श्रम व रोजगार एवं वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करके बस्ती जिले में विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं से अच्छादित करने संबंधी मांग पत्र सौंपा।

सांसद की ओर से मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने प्रेस को बयान जारी कर बताया कि सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलकर बस्ती संसदीय क्षेत्र में एक मल्टीस्पेशलिटी, अस्पताल और ट्रामा सेंटर के साथ-साथ विभिन्न परियोजनाओं के लिए आग्रह किया।

मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर उन्होंने संसदीय क्षेत्र बस्ती में श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए विशेष ईएसआईसी अस्पताल और संत रविदास वन विहार के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के चौरी, पचवस व चंदो ताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा है कि बस्ती जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।

--

केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर लैब एवं संसाधन कक्ष का उद्घाटन

बस्ती : केंद्रीय विद्यालय बस्ती में मंगलवार को जूनियर कंप्यूटर लैब एवं संसाधन कक्ष का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि अब विद्यालय के बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा से जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने उद्घाटन के बाद परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन काफी सराहनीय है। प्राथमिक वर्ग के छात्र कंप्यूटर की ज्ञान से लाभान्वित होंगे और अपनी प्रवीणता से न केवल बस्ती बल्कि देश का भी नाम बढ़ाएंगे। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अरविद राय ने आभार व्यक्त किया।

शिक्षक महेश कुमार, नरेंद्र प्रताप, मनोज कुमार सोनकर, महाजन यादव, अरुण राय, ममता, सरस्वती श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी