नाला में डूबने से मां बेटे की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मंगलवार को दोपहर गोरखपुर- लखनऊ रेल खंड पर गोविदनगर रेलवे स्टेशन के पास अप ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललितकांत यादव ने आवश्यक कार्यवाही की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM (IST)
नाला में डूबने से मां बेटे की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव
नाला में डूबने से मां बेटे की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

बस्ती: मंगलवार को हर्रैया थानाक्षेत्र के बेबहना गांव के पास बन रहे नाले में मां बेटे की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो के शव को बाहर निकलवाया।

थाना क्षेत्र के बेबहना गांव के पास मनोरमा नदी से जुड़ा नाला बहता है। इन दिनों उसमें आठ से नौ फिट तक पानी भरा है। बेबहना गांव के ही रामअवतार ने हर्रैया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिन में उनकी 35 वर्षीय पत्नी राजकुमारी व 12 वर्षीय पुत्र गोली उर्फ कृष्णा खेती के काम से निकले थे। अचानक नाला के पास कृष्णा का पैर फिसल गया और वह नाला में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में मां राजकुमारी भी नाले में डूबने लगी। अंत में दोनो नाले में डूब गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनो नहाते समय नाला में डूब गए।

एसएसआइ हर्रैया कन्हैया पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। दिन में दो बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से कृष्णा का शव नाला से निकाला गया। इसके बाद शाम 4.30 बजे ऊभाई गांव से बुलाए गए चार गोताखोरों ने राजकुमारी का शव ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में ले लिया है। उनके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बक्सई गांव निवासी 42 वर्षीय रामतौल पुत्र बीपत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

मंगलवार को दोपहर गोरखपुर- लखनऊ रेल खंड पर गोविदनगर रेलवे स्टेशन के पास अप ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललितकांत यादव ने आवश्यक कार्यवाही की। परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह 10 बजे घर से पैदल ही निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां व पत्नी सोनी का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी