भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत समेत कइयों का निर्विरोध बीडीसी बनना तय

पर्चा उठाए जाने व एकल नामांकन होने से निर्विरोध बीडीसी बनेंगे कई दिग्गज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:44 PM (IST)
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत समेत कइयों का निर्विरोध बीडीसी बनना तय
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत समेत कइयों का निर्विरोध बीडीसी बनना तय

जागरण संवाददाता,बस्ती : पंचायत चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन पर्चा उठाए जाने और एकल नामांकन होने के चलते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह,विनोद समेत कइयों का निर्विरोध बीडीसी बनना तय हो गया है।

सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड क्षेत्र के शिवपुर से पहली बार क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में विनोद का निर्विरोध निवार्चन तय है। जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजयसेन सिंह के पुत्र दुष्यंत विक्रम सिंह के प्रयासों से यह सफलता मिली है। सल्टौआ ब्लाक में एक मात्र विनोद ही निर्विरोध बीडीसी हुए हैं। निर्विरोध चयन से उत्साहित दुष्यंत विक्रम सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद को फूल माला पहना कर स्वागत किया। कहा कि सबके प्रयास से ही यह सफलता मिली है। उनका प्रयास होगा कि यदि सहमति बनी और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग मिला तो सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक प्रमुख के चुनाव में निर्णायक हिस्सेदारी होगी। कहा कि गांव की सरकार यदि परस्पर सहमति से बने तो विकास की गति और तेज होगी और किसी प्रकार की राजनीतिक वैमनस्यता भी नहीं होगी। वहीं यशकांत सिंह राम नगर ब्लाक के बड़ोखर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन किए थे। एकल नामांकन के चलते निर्विरोध बीडीसी चुना जाना तय है। छरदही से अनिल का निर्विरोध बीडीसी बनना तय

जागरण टीम बस्ती : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। कुदरहा ब्लाक में भी दो क्षेत्र पंचायतों में निर्विरोध बीडीसी चुना जाना तय है। छरदही के वार्ड संख्या 27 से अनिल कुमार दूबे व बैसियाकला गांव के वार्ड संख्या 37 से अभिषेक दूबे शनी बीडीसी के लिए नामांकन दाखिल किए थे। एकल नामांकन के चलते इन दिनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इससे गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर छा गई।

दुबौलिया संवाददाता के अनुसार दुबौलिया के वार्ड सख्या 18 धरमूपुर प्रथम से विनय कुमार सिंह सोनू का निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना जाना तय है। आरओ संजय शर्मा ने बताया कि एकल नामांकन हुआ है। समर्थको ने खुशी का इजहार किया। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर देर शाम तक प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह का भी आवंटन कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी