पूजे गए सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा

बस्ती सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि- विधान से जिले भर में की गई। तकनीकी संस्थान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:06 AM (IST)
पूजे गए सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा
पूजे गए सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा

बस्ती: सृष्टि के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा विधि- विधान से जिले भर में की गई। तकनीकी संस्थानों, स्कूलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने पूजन-अर्चन किया। सुबह लोगों ने घरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से अमहट घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पूजन व यज्ञ किया गया। सदर विधायक दयाराम चौधरी ने भगवान विश्वकर्मा को सृजन का देवता बताया। महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है।

जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र विश्वकर्मा, जय प्रकाश विश्वकर्मा, सजनलाल विश्वकर्मा, मोतीलाल विश्वकर्मा, नागेंद्र शर्मा एडवोकेट, रामअचल शर्मा, रामजन्म विश्वकर्मा, श्याम किशोर शर्मा और चौथी प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

........

आयोजित हुई शिल्प प्रतियोगिता

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की मौजूदगी में प्रधानाचार्य, अनुदेशकों और छात्रों ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। शिल्प प्रतियोगिता में दिव्यांशु सिंह प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और विपिन कुमार चौधरी तृतीय स्थान पर रहे, इन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव, उमारमण त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, राजेश प्रताप सिंह, रामपति, दयाशंकर मौर्य, संतोष चौरसिया, नीतू सिंह, रेखा, हरिकिशोर पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

----

मुंडेरवा चीनी मिल में भी हुई पूजा

- मुंडेरवा चीनी मिल के वर्कशाप में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी सहित अन्य मिल अधिकारियों ने पूजन में हिस्सा लिया। कार्यदायी संस्था एलएसएस के उप महाप्रबंधक ओपी पांडेय, मिल के चीफ केमिस्ट आरकेएस सेंगर, चीफ इंजीनियर विजय कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर बीके सिंह, एई अरविद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी