आयुर्वेद दिवस के रूप में मनायी गयी भगवान धन्वंतरि की जयंती

सांसद खेल महाकुंभ की भव्यता के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे स्टेडियम परिसर में 5100 दीपों से श्रृंगार किया गया। इस नजारे को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी कमिश्नर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल विधायक अजय सिंह मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति ने दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। हलीमा हुसैन श्रेया सिंह आकांक्षा सिंह श्रुति सिंह मुस्कान श्रद्धा साक्षी शिखर सृजन प्रिस विद्यालय के बच्चों द्वारा जमीन पर चित्र भी बनाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 11:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 11:10 PM (IST)
आयुर्वेद दिवस के रूप में मनायी गयी भगवान धन्वंतरि की जयंती
आयुर्वेद दिवस के रूप में मनायी गयी भगवान धन्वंतरि की जयंती

बस्ती: मंगलवार को गोटवा में आयुष नोडल अधिकारी डा.वीके वर्मा के संयोजन में धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जब इंसान को दवाओं की समझ नहीं थी,तब रोगों का उपचार आयुर्वेद के माध्यम से ही किया जाता था। इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है,इसलिए इसकी महत्ता सदैव बनी रहेगी।

मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हर साल धनतेरस के दिन मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना जाता है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डा. बीके श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं।

डा. आलोक रंजन ने भी समारोह को संबोधित किया। सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। संचालन डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने किया। डा. पवन गुप्ता, डा. आरएन चौधरी, डा. चन्दा सिंह, राजकुमार गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, लवकुश यादव, अरुणेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, बीबी श्रीवास्तव, राकेश कुमार मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, शिव प्रसाद, अमरेश चौधरी, जय प्रकाश गोस्वामी, अनीता वर्मा, जया उपाध्याय, आराधना पांडेय, सविता वर्मा, श्याम किशोर दुबे, जगनारायन वर्मा, रबीश कुमार चौधरी, महेन्द्र कुमार, लालजी यादव मौजूद रहे। 5100 दीपों से जगमगाया स्टेडियम सांसद खेल महाकुंभ की भव्यता के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे स्टेडियम परिसर में 5100 दीपों से श्रृंगार किया गया। इस नजारे को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, कमिश्नर, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, विधायक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति ने दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। हलीमा हुसैन, श्रेया सिंह, आकांक्षा सिंह, श्रुति सिंह, मुस्कान श्रद्धा, साक्षी, शिखर, सृजन, प्रिस विद्यालय के बच्चों द्वारा जमीन पर चित्र भी बनाए गए। पवन कसौधन, जगदीश शुक्ल, अनूप खरे, प्रमोद पांडेय, विवेकानन्द मिश्र, संतोष सिंह, दिलीप पांडेय, गिल्लम चौधरी मौजूद रहे। अमहट घाट पर हियुवा की ओर से दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। हर्रैया के मनोरमा घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

chat bot
आपका साथी