भूमि विवाद में मारपीट, सात लोग घायल

गंभीर रूप से घायल चार लोग जिला अस्पताल रेफर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:05 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, सात लोग घायल
भूमि विवाद में मारपीट, सात लोग घायल

बस्ती : छावनी थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में सोमवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सोमवार की सुबह विवादित जमीन पर अश्वनी शर्मा शौचालय बनवाने लगे। इस पर पूर्व का कब्जा बताकर पवन यादव उसे रोक रहे थे। सुबह कहासुनी से शुरू हुआ विवाद दोपहर तक मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी व ईंट चले। मौके पर पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह ने एक पक्ष के प्रदीप कुमार शर्मा, अभिषेक, राजबहादुर व दूसरे पक्ष के पवन कुमार, पुष्पा, कुसमता, सुमना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया गया, जहां से चिकित्सक ने अभिषेक शर्मा, अश्वनी, प्रदीप कुमार, राजबहादुर को जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। थाने पर पहुंचे कल्याणपुर निवासी अश्वनी कुमार शर्मा ने पांच तो दूसरे पक्ष के पवन कुमार यादव ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है। चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी