14 ट्रेनों में 165 यात्रियों की हुई जांच, एक पाजिटिव

मुंबई दिल्ली से पहुंची ट्रेनें थर्मल स्क्रीनिग के बाद संदिग्ध यात्रियों की कोविड जांच हुई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:32 PM (IST)
14 ट्रेनों में 165 यात्रियों की हुई जांच, एक पाजिटिव
14 ट्रेनों में 165 यात्रियों की हुई जांच, एक पाजिटिव

जागरण संवाददाता, बस्ती : मुंबई, दिल्ली में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के बाद वहां लागू पाबंदियों के बीच अब लोग घर की ओर लौट रहे हैं। काम-धंधा बंद होने से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 14 ट्रेनों से उतरे करीब 165 यात्रियों की कोविड जांच हुई, जिसमें एक यात्री में संक्रमण की पुष्टि हुई।

मुंबई, दिल्ली, गुजरात समेत विभिन्न राज्यों से आने वाली विशेष ट्रेनों से बस्ती स्टेशन पर उतरे यात्रियों की कोविड जांच कराई जा रही है। एहतियात के तौर पर कोविड जांच कराई जा रही है, ताकि गांव में कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके। स्टेशन पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने 14 ट्रेनों से उतरे करीब चार हजार यात्रियों में 165 यात्रियों की ही कोविड जांच की गई। जिस यात्री में संक्रमण की पुष्टि हुई है वह गोरखपुर जिले का है। अस्थमा रोगी होने के चलते मरीज को सीधे ओपेक चिकित्सालय कैली भेजा गया है। स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिग कराई जा रही थी। संदिग्ध दिखने पर उन यात्रियों की कोविड जांच कराई जा रही थी। जिले में हर दिन करीब चार से पांच हजार यात्री गांव लौट रहे हैं। इसके पीछे मुंबई व दिल्ली में लाकडाउन लागू होने का कारण बताया जा रहा है। इसके अलावा कुछ यात्री घर में शादी-विवाह समारोह में शामिल होने की बात कह रहे हैं। इसमें से सर्वाधिक यात्री मुंबई से लौट रहे हैं। स्टेशन पर सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक कोविड जांच कार्य हो रहा है। सीनियर एलटी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में एलटी रामगोपाल गुप्ता, विपिन कुमार शुक्ल, शैलेंद्र, विष्णु मोहन मिश्र, आरके गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी बचाव के साथ कोरोना जांच किए। सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ व जीआरपी टीम मुस्तैद रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि जो सभी यात्रियों पर पैनी नजर है।

chat bot
आपका साथी