जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ ने उठाई मांग

सोमवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने आरोप लगाया था कि गांव के ही बृज किशोर सिंह ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी किया। बाद में जब वह इसकी उलाहना देने उनके घर पहुंची तो वह उसे अपशब्द का प्रयोग करते हुए भगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:48 PM (IST)
जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ ने उठाई मांग
जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ ने उठाई मांग

बस्ती : जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के जिला प्रवक्ता महेंद्र वर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डूडा कार्यालय में पीओ को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र देकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। समस्याओं का समाधान करने की मांग की है, जिससे धरना खत्म हो और एंबुलेंस संचालन सुचारू रूप से चलता रहे। मांग किया है कि श्रम विभाग के नियम के अनुसार 12 घंटे की ड्यूटी में आठ घंटे का वेतन व चार घंटे का ओवरटाइम दिए जाए। कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न निकाले जाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि एंबुलेंस कर्मचारियों का यह धरना सरकार, प्रशासन या विभाग के खिलाफ नहीं है। यह धरना सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआइ के शोषण के खिलाफ था। कंपनी द्वारा कर्मचारियों पर दर्ज कराए गए मुकदमें वापस लिए जाने व गिरफ्तार किए गए लोगों को सम्मान सहित रिहा किये जाने की मांग की गई है।

कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले गए सभी लोगों को अपने पूर्व व वर्तमान तैनाती स्थल पर बहाल किए जाने और धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की वेतन कटौती न किए जाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने जिस तरह से पिछले दिनों कोरोना में जनता की सेवाएं की हैं, उसी तरह पूरे मनोयोग से कार्य करते रहेंगे।

दहेज हत्यारोपित पति सहित दो गिरफ्तार

सोनहा पुलिस ने दहेज हत्यारोपित पति सहित दो आरोपितों को मंगलवार की दोपहर रामनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली ग्राम पंचायत के टोला मधुवन की प्रमिला पत्नी गोविद की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया था। दिवंगत के पिता सोमई निवासी परसा काशी थाना वाल्टरगंज की तहरीर पर पुलिस ने पति गोविद व परिवार के राजित राम के विरुद्ध दहेज हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। पीएम रिपोर्ट में प्रमिला की मौत का कारण हैंगिग बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि दोनो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। छेड़खानी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

पैकोलिया पुलिस ने अलग-अलग मामलो में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने आरोप लगाया था कि गांव के ही बृज किशोर सिंह ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी किया। बाद में जब वह इसकी उलाहना देने उनके घर पहुंची तो वह उसे अपशब्द का प्रयोग करते हुए भगा दिया। मामले में पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं मिश्रौलिया दुर्वासा गांव में मार पीटकर मरणासन्न करने के मामले में वांछित चल रहे दिनेश कुमार को भी पुलिस ने उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी