जयंती पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने तमाम युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:25 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र
जयंती पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र

जासं.बस्ती: समाजवादी पार्टी ने बुधवार को पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के आवास पर जनेश्वर मिश्र को उनके 87 वें जयंती पर याद किया। जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन के योद्धा जनेश्वर मिश्र का योगदान वैचारिक दृढ़ता के रूप में हमारे सामने है। डॉ लोहिया के विचारों को आत्मसात किये छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने तमाम युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा। कहा कि एक शिक्षक व अभिभावक की तरह उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को ताकत दी। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने भी संबोधित किया। चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिडारी, अरविन्द सोनकर, विजय विक्रम आर्य, महेश तिवारी, फूलचन्द श्रीवास्तव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी