बैनामा जमीन को विवादित बनाने का लगाया आरोप

गुपचुप ढंग से एक पक्षीय रिपोर्ट लगवा कर एसडीएम सदर से आदेश करा लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM (IST)
बैनामा जमीन को विवादित बनाने का लगाया आरोप
बैनामा जमीन को विवादित बनाने का लगाया आरोप

जासं.बस्ती: गांधी नगर कटेश्वर पार्क के सामने एक जमीन को विवादित बनाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। यह आरोप कोतवाली थाना क्षेत्र के लबनापार निवासी संतोष त्रिपाठी ने लगाये। कहा रोजी रोजगार के लिए भूखण्ड का बैनामा कराया। यह जानकारी होते ही पडोसी की कुदृष्टि पड़ गई। राजस्व विभाग के कर्मचारियों,अधिकारियों से मिलकर कूट रचना के जरिये उनकी बैनामा शुदा जमीन वह हथियाने का षडयंत्र रचने लगे। गुपचुप ढंग से एक पक्षीय रिपोर्ट लगवा कर एसडीएम सदर से आदेश करा लिया था। जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई वह जिलाधिकारी से मिले और अपना पक्ष रखा। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को इसकी जांच सौंप दी । पड़ोसी ने अगले दिन एक दूसरा प्रार्थना पत्र दिया और दोबारा फिर से एक दूसरी जांच कराने का आदेश करा लिया। जब इस बात की दोबारा जानकारी हुई तो पुन: जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। डीएम ने अपने आदेश को स्थगित करते हुए न्यायोचित निर्णय के लिए उपजिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देशित किया है। संतोष का आरोप है कि विपक्ष अनावश्यक दबाव बनाने व भू-खण्ड पर कब्जा करने के लिए एक संगठन का सहारा ले रहा है। यह सब चल ही रहा था। इस बीच विधिक सेवा प्राधिकरण से एक आदेश करा दिया गया। जानकारी होने पर पक्ष रखा तो प्राधिकरण ने भी अपना आदेश वापस ले लिया। इस तरह हैरान परेशान करने के लिए आये दिन तरह तरह के मनगढंत आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिये जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी