थाने के मेस में पहुंचे आइजी, चखा भोजन

आइजी ने बुधवार को किया परशुरामपुर थाने का निरीक्षण शिकायतों के निस्तारण की ली जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:30 AM (IST)
थाने के मेस में पहुंचे आइजी, चखा भोजन
थाने के मेस में पहुंचे आइजी, चखा भोजन

जागरण संवाददाता परशुरामपुर, बस्ती : पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने बुधवार को परशुरामपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों को चेक किया और शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली।

आइजी ने थाने में पहुंचने के बाद पहले साफ-सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। मालखाना, महिला व पुरुष हवालात का भी उन्होंने निरीक्षण किया। आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी लेने के बाद उनके निस्तारण के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आइजी ने थाने के मेस में जाकर भोजन चखा। प्रभारी निरीक्षक को पौष्टिक भोजन बनवाने का निर्देश दिया। महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आइजी के पीआरओ डीके मिश्र भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी