विसर्जित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाएं

बस्ती शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को जयकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 12:18 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:18 AM (IST)
विसर्जित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाएं
विसर्जित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाएं

बस्ती: शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को जयकारे के साथ विसर्जन किया गया। इस बार कोरोना के चलते पंडाल नहीं सजाए गए थे। श्रद्धालुओं ने घरों में ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी।

शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं में इक्का-दुक्का प्रतिमा का ही विसर्जन अमहट घाट पर किया गया। लोगों ने हवन, यज्ञ कर पूर्णाहुति दी। शाम को वाहन से प्रतिमा को अमहट घाट पर लाकर विसर्जित गई। हर्रैया कार्यालय के अनुसार कस्बे में स्थापित आधा दर्जन भगवान गणेश की प्रतिमा देर शाम गाजे बाजे के साथ भक्तो ने मनोरमा नदी में विसर्जित किया। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस मुस्दैत रही। कस्बे के काली चौक,राजघाट, सहित विभिन्न स्थानो पर सुबह से ही यज्ञ, हवन कर पूर्णाहुति दी। उसके बाद प्रतिमा को मनोरमा नदी में विसर्जित किया। इस दौरान झांकी भी निकाली गई। श्रद्धालु झूमते नजर आए। भानपुर कार्यालय के अनुसार भानपुर कस्बे की 4 व सेखुई की एक गणेश प्रतिमा का विसर्जन बैडवा पुल पर शाम को गाजा बाजा के साथ किया गया। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। उप निरीक्षक संजय कुमार, एखलाक अहमद, ओम प्रकाश भारती, राम गति आदि मौजूद रहे।

बभनान कार्यालय के अनुसार गौर व हलुआ बाजार में गणेश चतुर्दशी के अवसर पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस बीच श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ जहां जमकर थिरके वही अबीर गुलाल भी उड़ाए ।

गौर कस्बे में स्थापित प्रतिमा को शिवा घाट जबकि हलुवा बाजार में स्थापित प्रतिमा को बेलवरिया घाट पर विसर्जित किया गया। पुलिस मुस्तैद दिखी। खामोश चांद सोनी , संदीप अग्रहरि, संजय कसौधन, सचिन कसौधन,अमन, रितिक, संजय मौर्या, अजय मौर्या, प्रहलाद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी