अधूरे व धूल भरे पार्क में कैसे खेलें बच्चे

नगर पालिका क्षेत्र में सुसज्जित पार्क ढूंढ़े नहीं मिलेंगे। डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर में पार्कों की बदहाली से लोग आश्चर्य में हैं। अधूरे व धूल भरे पार्क में ब'चे खेल नहीं पा रहे हैं। आम नागरिक भी सुबह पार्क में टहलने की इ'छा पूरी नहीं कर पाते हैं। लोग सड़क पर सुबह मार्निंग वाक करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:22 PM (IST)
अधूरे व धूल भरे पार्क में कैसे खेलें बच्चे
अधूरे व धूल भरे पार्क में कैसे खेलें बच्चे

बस्ती : नगर पालिका क्षेत्र में सुसज्जित पार्क ढूंढ़े नहीं मिलेंगे। डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर में पार्कों की बदहाली से लोग आश्चर्य में हैं। अधूरे व धूल भरे पार्क में बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं। आम नागरिक भी सुबह पार्क में टहलने की इच्छा पूरी नहीं कर पाते हैं। लोग सड़क पर सुबह मार्निंग वाक करते हैं।

शहर में पार्क न होना लोगों को काफी अखरता है। एक कटेश्वर पार्क है, वह उजाड़ पड़ा है। नगरवासियों को पार्क की सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। जो पार्क प्रस्तावित हैं, वह भी निर्माण में लेटलतीफी का शिकार हैं। अमहट पार्क नपा के ड्रिम प्रोजेक्ट में शामिल है, पर यह अधूरा है। 3 करोड़ 3 लाख से रुपये की लागत से इस पार्क का निर्माण होना है। पुराना पुल गिरने से इस पार्क के निर्माण में देरी हो रही है। नपा की ढिलाई से सुंदर पार्क में खेलने और टहलने की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही हैं। शहर में पार्को की स्थिति दयनीय है। कहीं फुर्सत में बैठ नहीं सकते। अमहट पार्क बनाया जाए तो सुविधा हो जाए। बच्चों के लिए सुसज्जित पार्क एक भी नहीं हैं। जो हैं बदहाल हैं। जो प्रस्तावित हैं, वह बन नहीं रहे हैं। सुबह टहलने के लिए पार्क की जरूरत होती है। पार्क में व्यवस्था न होने से लोग सड़क पर टहलते हैं। अमहट पार्क को जल्द पूरा किया जाएगा। पुल निर्माण तक कार्य पर ब्रेक है। पार्क में झूले समेत अन्य खेल उपकरणों की व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी