धान को हल्दिया रोग से कैसे बचाएं, सुझाव देंगे कर्मी

बस्ती खरीफ की प्रमुख फसल धान में लगने वाले फाल्स स्मट (हल्दिया) रोग के प्रति किसानों को जागरू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:36 PM (IST)
धान को हल्दिया रोग से कैसे बचाएं, सुझाव देंगे कर्मी
धान को हल्दिया रोग से कैसे बचाएं, सुझाव देंगे कर्मी

बस्ती : खरीफ की प्रमुख फसल धान में लगने वाले फाल्स स्मट (हल्दिया) रोग के प्रति किसानों को जागरूक करने एवं उन्हें उपचार की विधि के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में उपस्थित कर्मियों को बताया गया कि किसानों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि कैसे हल्दिया रोग से मुक्ति पा सकेंगे। इसके लिए उचित सुझाव भी देंगे। इसके अलावा कार्यशाला में संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के तौर-तरीके बताए गए। कर्मियों को बताया गया कि खेतों में चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण के लिए किसान क्या तरीका अपनाएं, इस बारे में उन्हें जागरूक करेंगे।

कृषि भवन सभागार में क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ आयोजित कार्यशाला में उनका आमुखीकरण किया गया। उप निदेशक कृषि रक्षा डा. राम बचन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि धान में लगने वाले फाल्स स्मट (हल्दिया रोग) के प्रति क्षेत्र में किसानों के मध्य इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। सभी किसानों को बीज शोधन एवं भूमि शोधन के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त फसल के सुरक्षात्मक उपायों के बारे में भी कृषकों को जानकारी दें। उप निदेशक कृषि डा. संजय कुमार त्रिपाठी ने चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण के बारीकियां सिखाते हुए उन्हें बताया कि एक सप्ताह के चूहा नियंत्रण कार्यक्रम को सही प्रकार से किसानों को सिखाया जाए। जिससे किसान चूहा नियंत्रण की प्रभावी कार्रवाई कर सकें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी से आग्रह किया कि किसानों को संचारी रोग के नियंत्रण के संबंध में मच्छर रोधी पौधों के बारे में भी बताया जाए, जिसे लगाकर किसान अपने घर के आस-पास एवं खेतों में मच्छर को कम कर सकें। कार्यशाला में समस्त संबंधित कर्मचारियों को इसलिए भी प्रशिक्षित किया गया कि वे गांव में लगाने वाले चौपालों में पराली प्रबंधन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि के संदर्भ में भी किसानों को जानकारी दें। जनपद के सभी तकनीकी कर्मचारी जिसमें प्राविधिक सहायक वर्ग बी, प्राथमिक सहायक वर्ग सी, खंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक खंड तकनीकी प्रबंधक उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त वरिष्ठ तकनीकी सहायक अजय कुमार तिवारी एवं वरिष्ठ तकनीकी सहायक हेरंब त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी